आसिम रियाज अपने गुस्से की वजह से फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस वक्त आसिम, रुबीना संग हुई बहस की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में रुबीना के पति अभिनव शुक्ला को परिवार सहित जान से मारने की धमकी मिली। इस बीच अब आसिम ने भी इसको लेकर एक पोस्ट शेयर किया है और उनका कहना है कि आपको बीच में आने के लिए किसने कहा था? आप अपनी लेन में रहो। आइए जानते हैं कि आसिम ने और क्या कहा है?
आसिम रियाज ने किया पलटवार
दरअसल, आसिम रियाज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस पोस्ट में आसिम ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। अपने पोस्ट में आसिम ने कहा कि चार जजेस आपस में बात कर रहे हैं, आपको किसने बुलाया और किसने इसमें पड़ने के लिए कहा था? हीरो बनने के लिए हर जगह नाक घुसाना बंद कर दो, ये कोई व्हाट्सएप ग्रुप ड्रामा नहीं है।
Asim Riaz
क्या बोले आसिम?
आसिम ने आगे लिखा कि तुम जैसे लोग तभी बोलते हैं, जब किसी का नाम तुम्हें रेलिवेंट लगे, लेकिन ये तुम्हारा मामला नहीं था और तुमने फिर भी इसमें जबरदस्ती एंट्री की, जैसे तुम बहुत मायने रखते हो। आसिम ने अपने पोस्ट में आगे क्या लिखा इसके लिए आप आसिम के पोस्ट को देख सकते हैं। वहीं, अब लोगों ने इसे अभिनव शुक्ला से जोड़ा है। लोगों का कहना है कि आसिम ने अभिनव पर पलटवार किया है।
Rubina Dilaik
रुबीना ने किया रिएक्ट
गौरतलब है कि हाल ही में अभिनव शुक्ला को जान से मारने की धमकी भी मिली है। वहीं, इस धमकी पर रुबीना ने रिएक्ट करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि मेरी चुप्पी मेरी कमजोरी नहीं है। मेरे धैर्य की परीक्षा मत लो। सोशल मीडिया पर अब ये मामला गरमाया हुआ है और हर कोई इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहा है।
यह भी पढ़ें- ‘माई No. 1.. लव यू…’, Malaika Arora ने Rahul Vijay संग शेयर की फोटो, कभी उड़े थे डेटिंग रूमर्स
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
15 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
18 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
18 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
20 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
20 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
21 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
22 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines