रजत दलाल और आसिम रियाज का हाल ही में एक वीडियो सामने आया, जिसमें दोनों के बीच हाथा-पाई होती नजर आई। जैसे ही वीडियो इंटरनेट पर आया, तो वायरल हो गया और लोगों ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया। इंटरनेट पर सामने आए इस वीडियो क्लिप में देखा गया था कि रजत और असीम दोनों जमकर तू-तू, मैं-मैं कर रहे हैं। वहीं, अब इस वीडियो के पहले का वीडियो यानी पूरा वीडियो सामने आया है। अगर आपने भी ये पूरा वीडियो नहीं देखा है, तो आइए जानते हैं कि इसमें क्या है?
इंटरनेट पर सामने आया नया वीडियो
दरअसल, instantbollywood ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिखर धवन नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड से आवाज आती है कि शिखर सर, माइक टेस्टिंग कर ली आपने? इस पर शिखर कहते हैं कि ओपनर हूं ना पिच हो या माइक दोनों ठोक-पीट के देखता हूं। फिर बैकग्राउंड से आवाज आती है कि सर आपका फिटनेस रियलिटी शो आ रहा है, कितने नरवस हैं।
कौन क्या बोला?
इस पर शिखर कहते हैं कि मेरा तो रिकॉर्ड है डेब्यू में सेंचुरी मारने का, तो नरवस नहीं बल्कि एक्साइटेड हूं। इसके बाद वीडियो में रजत दलाल नजर आते हैं, जो कहते हैं कि नरवस तो होंगे मेरी टीम से भिड़ने वाले ये बालक, क्योंकि मेरी टीम हरियाणा बुल्स से आएगा इंडिया का फिटनेस। इसके बाद वीडियो में रुबीना दिलैक नजर आती हैं, जो कहती हैं कि ना स्टॉक मार्केट में बुल चल रहा है और ना ही फिटनेस में चलेगा।
फुकरा ने भी कही अपनी बात
रुबानी कहती हैं कि जीतेगी तो सिर्फ मेरी टीम मुबंई स्टारइकर्स। फिर वीडियो में फुकरा इंसान नजर आते हैं, जो कहते हैं कि मैंने सुना था कि मुंबई सपने देखने वालों की नगरिया है और आज इन्होंने साबित भी कर दिया। इस बार दिल्ली के दिलवाले दिल भी जीतेंगे। इसके बाद वीडियो में असीम रियाज नजर आते हैं, जो कहते हैं कि फुकरे ये कोई चैलेंज नहीं है, ये चार हफ्ते का तगड़ा कॉम्पिटिशन है।
और ऐसे हुई हाथापाई
जहां मेरी टीम यूपी दबंग्स के सामने ना तो ये मुंबई स्टाइकर्स कुछ कर पाएंगे और ना ये दिल्ली वाले और हरियाणा बुल्स को तो मैं गिन भी नहीं रहा। इसके बाद आप देख सकते हैं कि रजत दलाल कहते हैं कि क्या कह रहा है, थोड़ा हिसाब से और फिर असीम जवाब देते हैं और ऐसे करते-करते दोनों में बहस हो जाती है और ये बहस हाथापाई में बदल जाती है।
यह भी पढ़ें- सिकंदर की रिलीज के बाद एक साथ दिखे सलमान-रश्मिका, एयरपोर्ट से वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
11 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
12 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
18 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines