Asif Qureshi की मौत से बीवी का बुरा हाल, Huma की भाभी ने रोते-बिलखते बताया सच
Author: News24 हिंदी
Aug 08, 2025 08:52 PM IST
Asif Qureshi Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई की हत्या कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। हुमा के भाई की हत्या के बाद उनकी भाभी का बेहद बुरा हाल है। रोते-बिलखते हुमा की भाभी ने अपने पति के साथ हुई बेरहमी पर भी चुप्पी तोड़ी है। हुमा की भाभी ने कहा कि उन्होंने जान-बूझकर मेरे पति की हत्या की है। पड़ोस के लड़कों ने उनके घर के आगे अपनी स्कूटी लगा दी थी और मेरे हसबैंड ने कहा था कि बेटा थोड़ा साइड कर लो।
क्या बोलीं हुमा की भाभी?
हुमा की भाभी ने आगे कहा कि इसके बाद उन्होंने मेरे पति को गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दी। फिर मेरे पति के ऊपर दोनों भाईयों ने अटैक कर दिया। एक लड़के ने मेरे पति के दिल में पैनी चीज से कुछ मारा और उनका खून बहना शुरू हो गया। इसके बाद मैंने अपने देवर को फोन किया और उन्हें जल्दी आने के लिए कहा। इस बीच उन्होंने मुझे भी धक्का दिया। ज्यादा जानकारी के लिए आप दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- हुमा कुरैशी के पापा ने बताया क्या करता था आसिफ, भतीजे की हत्या पर बिलख पड़े चाचा सलीम?