हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Ashutosh Rana क्या बॉलीवुड छोड़ राजनीति में आजमाएंगे हाथ? रूमर्स पर बोले एक्टर

Ashutosh Rana on Politics: दिग्गज एक्टर आशुतोष राणा ने राजनीति को लेकर बात की और बताया कि वह राजनीति में एंट्री करेंगे या फिर नहीं। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या जवाब दिया है?

विज्ञापन
आशुतोष राणा ने राजनीति ज्वॉइन करने पर दिया रिएक्शन। Photo Credit- Twitter

Ashutosh Rana on Politics: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर आशुतोष राणा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से अपना करियर शुरू करने के बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया और एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। ‘दुश्मन’ ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। फिल्मों के अलावा एक्टर वॉयस ओवर और प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम किया। ऐसी चर्चा हुई कि आशुतोष राणा राजनीति में कदम रख सकते हैं। इससे पहले कि लोगों के कयासों में बढ़ोतरी होती। खुद एक्टर ने बता दिया है कि वह राजनीति में कदम रखेंगे या फिर नहीं। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

क्या राजनीति में आएंगे आशुतोष राणा? 

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में आशुतोष राणा ने राजनीति में शामिल होने की अटकलों पर रिएक्शन दिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह जल्द ही राजनीति में शामिल हो सकते हैं? इस पर ‘दुश्मन’ एक्टर ने कहा कि वह फिलहाल इस बारे में नहीं सोच रहे हैं। इस दिशा में उनकी कोई प्लानिंग नहीं है। उन्हें पॉलिटिक्स में कोई दिलचस्पी नहीं है। बातचीत के दौरान आशुतोष राणा ने यह भी माना कि देश का हर नागरिक राजनीति का पहले से हिस्सा है।

यह भी पढ़ें: Neena Gupta ने रिवीलिंग ड्रेस में काटा बर्थडे केक? बधाई की जगह मिलने लगे यूजर्स के ताने

विज्ञापन

सभी राजनीति का हिस्सा

आशुतोष राणा ने कहा कि ‘हम सब राजनीति में हैं क्योंकि हम सब लोकतंत्र में शामिल हैं। हम सब वोट देते हैं और इसका यही मतलब हुआ कि हम सब राजनीति का हिस्सा हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि कुछ लोग संसद में जगह बना लेते हैं, कुछ लोग सड़क से पूरी राजनीति व्यवस्था का हिस्सा बने हुए हैं।’

वर्तमान में रखते हैं यकीन

एक्टर ने आगे कहा कि ‘मुझे ऐसा लगता है कि हमें सड़कों पर जागरूकता बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों की जरूरत है। अगर सड़क जागी रहेगी तो संसद भी सजी रहेगी। अगर ऐसा हुआ तो सड़क जागरूक रहेगी।’ आशुतोष राणा ने प्लानिंग पर बात करते हुए स्पष्ट किया कि वह कभी भी कोई प्लानिंग नहीं करते हैं, बल्कि ऊपर वाले पर छोड़ देते हैं। वह सिर्फ वर्तमान की सच्चाई में यकीन रखते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आशुतोष राणा जल्द ही ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म ‘वॉर 2’ में दिखाई देंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola