Ashrita Shetty, Manish Pandey: इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड को हराकर बड़ी जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने इतना बड़ा खिताब अपने नाम किया है, तो जाहिर है कि हर किसी की जुबां पर भारतीय टीम का नाम है। इस बीच अब फिर से भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे के तलाक की अफवाहों को हवा मिल गई है। जी हां, यूजी चहल के बाद अब कहा जा रहा है कि मनीष पांडे का भी तलाक हो सकता है।
मनीष पांडे और आश्रिता शेट्टी
ये अफवाहें अभी की नहीं हैं बल्कि जनवरी से सुनने में आ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को अपने नाम किया, तो इन अफवाहों को फिर से हवा मिल गई। कथित तौर पर कहा जा रहा है कि मनीष पांडे और आश्रिता शेट्टी (तमिल एक्ट्रेस) तलाक ले रहे हैं। गौरतलब है कि दोनों ही इंस्टाग्राम से एक-दूसरे को अनफॉलो कर चुके हैं। इतनी ही नहीं बल्कि कथित तौर पर तो ये भी सुनने में आया है कि आश्रिता ने अपने अकाउंट से दोनों की साथ वाली फोटोज डिलीट कर दी हैं।
Ashrita Shetty, Manish Pandey
पब्लिकली साथ नहीं देखा गया कपल
इतना ही नहीं बल्कि बीते कुछ टाइम से दोनों को पब्लिकली साथ में भी नहीं देखा गया है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है और ना ही इनकी पुष्टि की है। वहीं, अब viralbhayani ने फिर से दोनों के तलाक को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जिस पर यूजर्स ने भी अपना-अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि क्रिकेट की दुनिया का ट्रेंड बन गया है।
अफवाहों की पुष्टि नहीं
दूसरे यूजर ने लिखा कि एक और बल्लेबाज तलाक ले रहा है। तीसरे यूजर ने कहा कि हार्दिक के बाद मनीष का कमबैक जल्दी ही होगा। एक और यूजर ने लिखा कि क्या तल रहा है? इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं। गौरतलब है कि हाल ही में टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्पिनर युजवेंद्र चहल और धनश्री के अलग होने की बातें सुनने मेंआई थीं और अब मनीष पांडे और आश्रिता शेट्टी को लेकर भी यही कहा जा रहा है। हालांकि, ये अफवाहें अभी कंफर्म नहीं है।
यह भी पढ़ें- ‘हैलो मैं धनश्री का वकील…’, Rj Mahvash ने Yuzvendra Chahal संग शेयर कीं फोटोज, यूजर्स ने लिए मजे
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
9 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
11 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
12 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
13 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
14 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
15 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines