Ashram 3 Part 2 Inside Story: बॉबी देओल की लाइफ के सबसे बेहतरीन कैरेक्टर बाबा निराला को मानना गलत नहीं होगा। जी हां, एक्टर बॉबी ने प्रकाश झा की वन ऑफ द मोस्ट व्यूड ओटीटी वेब सीरीज आश्रम में एक बाबा का किरदार निभाया है। उनके इस रोल को लोगों ने खूब पसंद किया है। सीरीज के पहले सीजन से ही उनके अलग अंदाज और जबरदस्त एक्टिंग ने लोगों के दिलों में एक अलग ही बॉबी देओल की छाप छोड़ी है। आश्रम वेब सीरीज का नया सीजन रिलीज हो चुका है। यह सीजन-3 का दूसरा पार्ट है, जिसमें बॉबी देओल के बाबा निराला से पहले की लाइफ के बारे में भी बताया गया है। सीजन-3 के पार्ट 2 का नाम एक बदनाम आश्रम रखा गया है। यह कहानी एक आश्रम और वहां के सुप्रसिद्ध बाबा की है, जो कि असल में ढोंगी है। मगर सबसे बड़ा सवाल इस पूरी सीरीज में यह आता है कि आखिर बाबा निराला का जन्म कैसे हुआ? आइए जानते हैं।
ऐसी है इस बार की कहानी
आश्रम सीरीज का मेन कैरेक्टर बाबा निराला का है, जो बॉबी देओल हैं। बाबा निराला खुद को नपुंसक बताता है और कहता है कि वह अपना शुद्धिकरण करवा चुका है लेकिन असल में वह वासना में लिप्त एक ढोंगी होता है। पिछले सीजन में बाबा पम्मी द्वारा अस्वीकार किए जानें पर व्याकुल हो उठता है और पम्मी बाबा की सच्चाई जान, आश्रम से फरार हो जाती है। हालांकि, कोर्ट में हियरिंग के दौरान बाबा खुद को सही साबित कर देता है, जिसके बाद पहलवान पम्मी को जेल जाना पड़ता है। इसके बाद आगे की कहानी और भी रोचक हो जाती है, जिसमें एक सेगमेंट में बाबा निराला की उत्पत्ति के बारे में बताया गया है।
कैसे पैदा हुआ बाबा निराला?
सीरीज में जिस आश्रम की बात की जा रही है, वह बाबा मनसुख का आश्रम होता है। बाबा मनसुख एक सिद्धपुरुष थे। दरअसल, बाबा निराला का पुराना नाम मोंटी था, जो कि एक कार मैकेनिक और ड्राइवर का काम किया करता था। वह बाबा मनसुख के प्रवचनों को सुनने जाया करता था। कहानी के अनुसार, मोंटी ने आश्रम में रहने की जिद की थी, जिसके बाद बाबा मनसुख ने उसे अपने आश्रम में जगह दी और अपने सेवादारों में शामिल करवाया था। मोंटी शुरुआत में अच्छा इंसान हुआ करता था, जो आश्रम में आने वाली गाड़ियों का ख्याल रखता था और वहां की गाड़ियां चलाता था। मोंटी कुछ ही दिनों में बाबा मनसुख का खास बन गया था। बाबा मनसुख के पास बड़े-बड़े नेताओं और बिजनेसमैन आया करते थे और खूब चढ़ावा दिया करते थे लेकिन बाबा उन्हें स्वीकार नहीं करते थे। मगर पैसे और गहनों की बेशुमार भेंट देखकर मोंटी का ईमान डगमगाया और उसने प्लान बनाया कि कैसे वह बाबा मनसुख की गद्दी पर बैठ सके।
ऐसा था पूरा प्लान
मोंटी ने इसके लिए आश्रम के अन्य सेवादारों को अपने पक्ष में लिया और वहां आने वाले बड़े लोगों का भी काम पूरा करवाने का लालच दिया। इस बीच उसने अपने दोस्त भोपास्वामी और एक नर्स को भी मदद के लिए आश्रम बुलाया। कहानी में बाबा मनसुख की तबीयत बिगड़ने पर नर्स को उनकी सेवा में लगवाया गया। प्लान के मुताबिक नर्स और भोपास्वामी ने मिलकर बाबा मनसुख को बेहोश किया और नर्स के साथ उनकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें खींची। इन तस्वीरों को देखकर बाबा मनसुख को काफी ठेस पहुंची, जिस वजह से उन्होंने अपना देह त्याग दिया। आश्रम के नियमों के अनुसार, बाबा मनसुख की समाधि से पहले ही अगला उत्तराधिकारी बनाया जाना जरूरी होता है। सभी सेवादारों के बीच मत किया गया, जिसमें अधिकांश सेवादारों ने मोंटी का नाम लिया। बस ऐसे ही मोंटी बाबा निराला बना।
इस बार क्या नया?
आश्रम सीरीज के सीजन 3 का पार्ट 2 कहानी का क्लाइमैक्स है, जिसमें पम्मी ने बाबा निराला की सच्चाई लोगों के सामने लाने में सफल रही। आने वाले सीजन में बाबा निराला जेल से ही अपनी अगली चाल चलेंगे।
यह भी पढ़ें: Celebrity MsterChef छोड़ने के बाद Dipika Kakar क्यों हो रहीं ट्रोल
संबंधित खबरें
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
37 mins agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 hr agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
13 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
23 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines