Ashram 3 Part 2 की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब आ रहे हैं 'निराला बाबा'

Ashram 3 Part 2: बॉबी देओल की आश्रम 3 के पार्ट 2 का टीजर आउट हो गया है, जिसने फैंस की बेसब्री को और भी ज्यादा बढ़ा दी है। आइए जान लेते हैं एमएक्स प्लेयर की हिट सीरीज की रिलीज डेट से लेकर अन्य जानकारियां।

Ashram 3 Part 2

Ashram 3 Part 2

विज्ञापन

Ashram 3 Part 2: बॉबी देओल (Bobby Deol) की हिट वेब सीरीज ‘आश्रम’ (Ashram 3 Part 2) ने ओटीटी पर धमाल मचा दिया था। ये सीरीज एमएक्स प्लेयर (MX Player) पर मौजूद है जिसने एक्टर को एक नई पहचान दिलाई। अब तक इस वेब सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं, वहीं फैंस को सीजन 3 के पार्ट 2 का इंतजार है। अब मेकर्स ने इस सीजन के तीसरे सीजन के दूसरे पार्ट की अनाउंसमेंट कर दी है।

जारी हुआ टीजर

आश्रम सीजन 3 के पार्ट 2 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। एमएक्स प्लेयर पर हिट शो ‘आश्रम’ के सीजन 3 के पार्ट 2 का टीजर जारी कर दिया गया है। टीजर में आप देख सकते हैं कि बॉबी देओल का नया लुक काफी शानदार लग रहा है। बाबा निराला अपने नए शिकार की ओर बढ़ता है लेकिन अब लगता है कि उसका ये प्लान कामयाब नहीं होगा।

विज्ञापन

क्या थी पिछले सीजन की तैयारी

आश्रम 3 के पिछले सीजन में आपने देखा कि बाबा अपनी ताकत का इस्तेमाल कर कोर्ट केस के फैसले को पलट देता है। पम्मी के खिलाफ केस दर्ज किया जाता है और उसे जेल में भेज दिया जाता है, इस दौरान पम्मी की बीमार मां अस्पताल में मर जाती है। बाबा निराला इसका फायदा उठाने की कोशिश करता है और पम्मी की हालत में सुधार के लिए जेल में सत्संग रखने का प्लान बनाता है ताकी उससे अकेले में मिल सके।

आश्रम की रिलीज डेट

हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से आश्रम की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है। लेकिन सीजन 3 के पार्ट 2 का टीजर जारी हो गया है। ऐसे में कयास यही लगाए जा रहे हैं कि इसी साल ये सीरीज रिलीज हो सकती है, जो फैंस के लिए गुड न्यूज है। टीजर को देख ऑडियंस की एक्साइटमेंट बहुत ज्यादा बढ़ गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ