अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में एक बयान में दिलजीत दोसांझ का समर्थन किया, जो कि फिल्म ‘सरदार जी 3’ और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम करने को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। इस मुद्दे पर दिलजीत की आलोचना हो रही थी, लेकिन नसीरुद्दीन शाह ने उनका पक्ष लेते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था, जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया। अब इस मामले पर फिल्ममेकर अशोक पंडित, जो भारतीय फिल्म और टेलीविजन डायरेक्टर्स संघ के अध्यक्ष हैं, उन्होंने नसीरुद्दीन शाह की आलोचना की है।
नसीरुद्दीन शाह ने क्या कहा था?
अपने पोस्ट में नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि वो दिलजीत के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक लोग दिलजीत पर हमला करने का मौका ढूंढ रहे हैं, जबकि फिल्म में किसे लेना है, ये फैसला डायरेक्टर का होता है, न कि दिलजीत का। उन्होंने ये भी कहा कि दिलजीत ने इस फिल्म के लिए इसलिए हामी भरी क्योंकि वो नफरत या जहर से भरे नहीं हैं।
अशोक पंडित का रिएक्शन
इस बयान पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने नाराजगी जताई है। उन्होंने ANI के साथ बातचीत में नसीरुद्दीन शाह की आलोचना करते हुए कहा कि नसीर उन्हें और उनकी पार्टी को ‘गुंडे’ और ‘जुमला पार्टी’ कह रहे हैं, जो उनकी हताशा दिखाता है। अशोक पंडित ने कहा कि देश सबसे पहले है और दिलजीत दोसांझ के खिलाफ इंडस्ट्री में असहयोग शुरू कर दिया गया है।
इसके पहले भी कुछ फिल्म संगठनों जैसे ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने दिलजीत पर और उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स पर बैन लगाने की मांग की थी।
ये भी पढ़ें- क्या दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता ने छोड़ा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’? प्रोड्यूसर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
49 mins agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
17 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
18 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
20 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
21 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
23 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines