Ashok Kumar Birth Anniversary: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्ममेकर अशोक कुमार (Ashok Kumar) का नाम इंडस्ट्री के महान और बड़े स्टार्स की लिस्ट में गिना जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1936 में आई फिल्म ‘अछूत कन्या’ से की थी। खास बात ये है कि अपने पहली ही फिल्म से उन्होंने इंडस्ट्री में अच्छी-खासी प्रसिद्धि हासिल की। इसके बाद 13 अक्टूबर 1911 को बंगाल के भागलपुर में जन्मे अशोक कुमार ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘किस्मत’, ‘हावड़ा ब्रिज’, ‘समाधि’, ‘परिणीता’, ‘चलती का नाम गाड़ी’ और ‘पाकीज़ा’ जैसी हिट फिल्मों के नाम शामिल है।
इसके अलावा अशोक कुमार ने ‘रामायण’ में भी कुछ पंक्तियों का वर्णन किया है। कमाल की बात ये है कि आज के समय में एक्टर की जमकर तारीफें की जाती हैं और उनका याद किया जाता है। एक्टर ने 10 दिसंबर, 2001 को 90 साल की उम्र में मुंबई में आखिरी सांस ली थी। अशोक कुमार को इंडस्ट्री में दादामुनी के नाम से जाना जाता था। आज उनकी जयंती में हम आपको उनके जीवन से जुड़ी एक खास बात बताने जा रहे हैं।
यह भी पढे़ें: Ranbir Kapoor की ‘Animal’ के गाने ‘हुआ मैं’ का Kartik Aryan की ‘फ्रेडी’ से क्या है कनेक्शन? म्यूजिक कोऑर्डिनेटर ने किया खुलासा
ज्योतिषी भी हुआ करके थे Ashok Kumar
दादामुनी को लेकर बताया जाया था कि वो घोड़ों की रेस में हिस्सा लिया करते थे, जिसका उनको बेहद शौक था और वो इसके लिए अपनी ज्योतिष विद्या का इस्तेमाल किया करते थे। जी हां.. अशोक कुमार एक दमदार अभिनेता होने के साथ-साथ ज्योतिष भी हुआ करते थे, जिसकी मदद से एक्टर होर्स रेसिंग में हिस्सा लिया करते थे। बताया जाता है कि एक्टर जिस घोड़े पर भी पैसा लगाया करते थे वो ही घोड़ा जीत जाया करता था। एक्टर आज तक किसी भी होर्स रेसिंग में कभी एक पैसा नहीं हारे थे।
मंटो के लिए ऐसी थी अशोक कुमार की ज्योतिष विद्या
कहा जाता है कि एक्टर ने एक बार कहानी लेखक सआदत हसन मंटो (Saadat Hasan Manto) को लेकर भी भविष्यवाणी की थी, जिसका जिक्र मंटो ने खूद अपनी किताब ‘मीना बाजार’ में किया था। अपनी किताब में मंटो ने अशोक कुमार के बारे में लिखा था कि ‘एक बार अशोक कुमार ने मुझसे पूछा था कि तुम शादीशुदा हो? जिसपर मंटो ने कहा था कि यार जब तुम्हें पता है तो तुम पूछ क्यों रहे हो? इसके बाद अशोक ने मंटो से पूछा कि ‘क्या तुम्हारे कोई बच्चा नहीं है?
इसपर मंटो ने कहा कि टक्या बात है जरा खुलकर बताओ’, जिसपर अशोक ने कहा कि ‘देखो.. जिसकी ये कुंडली है। उसका पहला बच्चा लड़का होगा और वो लड़का जिंदा नहीं रहेगा’। एक्टर के ये बात सुनने के बाद मंटो हैरान रह गए थे, जिसके बाद उन्होंने बताया कि उनकी पहली संतान बेटा ही थी, जो सालभर का होने से पहले ही दुनिया को अलविदा कह गया था।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
8 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines