'नाम नहीं जानता, तो बुलाया क्यों था'? Ashneer Grover ने फिर Salman Khan पर किया पलटवार

Ashneer Grover: अशनीर ग्रोवर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। अशनीर ने सलमान खान पर पलटवार किया है और इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि अशनीर ने क्या कहा?

Ashneer Grover, Salman Khan

Ashneer Grover, Salman Khan

Ashneer Grover: सलमान खान का पॉपुलर शो बिग बॉस 18 पूरे सीजन खूब चर्चा में रहा है। जब सलमान खान के इस शो में अशनीर ग्रोवर बतौर गेस्ट शामिल हुए थे, तब इसने खूब लाइमलाइट चुराई थी। शो में जब अशनीर ग्रोवर स्टेज पर आए थे, तो सलमान खान ने उन्हें ‘दोगला’ कह दिया था। इसके बाद से ही दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और इंटरनेट पर दोनों की खूब चर्चा हुई थी। इस बीच अब अशनीर का नया वीडियो फिर सामने आया है, जिसमें उन्होंने सलमान खान पर पलटवार किया है। आइए जानते हैं कि आखिर अशनीर ने सलमान को ऐसा क्या कहा?

विज्ञापन

अशनीर का वीडियो वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर अशनीर का एक नया वीडियो सामने आया है। इंटरनेट पर सामने आए इस वीडियो में अशनीर ने उस घटना को याद किया जिसमें सलमान ने दावा किया था कि वह उनका नाम भी नहीं जानते। वीडियो में अशनीर ने कहा कि उसने फालतू का पंगा लेकर अपना कॉम्पिटिशन खड़ा किया। मैं तो शांति से गया था, जब मुझे बुलाया था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @lifelessons.guinea

अरे मैं तो आपसे मिला ही नहीं… 

अब ड्रामा क्रिएट करने के लिए आप किसी को बोल दो कि अरे मैं तो आपसे मिला ही नहीं। मुझे आपका नाम भी नहीं पता… अबे नाम नहीं जानता तो बुलाया क्यों था? अशनीर ने आगे कहा कि एक बात मैं आपको बता देता हूं, तुम अगर मेरी कंपनी के ब्रांड एंबेसडर थे, तो ऐसा नहीं हो सकता कि तुम मेरे से बिना मिले ब्रांड एंबेसडर बन गए। मैं भी कामिनो की तरह ही कंपनी चलाता था। हर चीज को मेरे जरिए होती थी।

विज्ञापन
Salman Khan

Salman Khan

 

विज्ञापन

यूजर्स ने किया ट्रोल

वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि ये पिट कर मानेगा। दूसरे यूजर ने कहा कि वहां क्या हुआ था? तीसरे यूजर ने कहा कि सलमान के पीछे शेर और आगे कुत्ता। एक और ने लिखा कि क्या भाई के सामने बोल पाएगा। एक और ने लिखा कि तब तो तुम नहीं बोल पा रहे थे। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस वीडियो पर किए हैं।

Ashneer Grover

Ashneer Grover

विज्ञापन

सलमान ने लगाई ती अशनीर की क्लास

गौरतलब है कि अशनीर ग्रोवर अक्सर ही किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। सलमान के जब अशनीर आए थे, तो उस वक्त भी दोनों को लेकर बातें हुई थी। तब भी ये मामला खूब गरमाया था और अब फिर से अशनीर, सलमान पर पलटवार करके चर्चा में आ गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ