Ashneer Grover Trolled: ‘शार्क टैंक इंडिया’ के जज और सक्सेसफुल बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट देने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। इसके बावजूद अशनीर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने दोबारा सलमान खान से पंगा लेने की कोशिश की। उनकी इस हरकत से भाईजान के फैंस भड़क गए और उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। इससे बचने के लिए अशनीर ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर कमेंट सेक्शन को हाइड कर दिया है।
क्या कहा था अशनीर ग्रोवर ने?
अशनीर ग्रोवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। इस वीडियो में उन्होंने सलमान खान को लेकर विवादित बयान दिया है। अशनीर ने कहा, ‘उसने फालतू का पंगा लेकर अपना कॉम्पिटिशन खड़ा कर लिया है। मैं तो वहां शांति से गया था, जब मुझे बुलाया था। अब ड्रामा क्रिएट करने के लिए आप किसी से कह दो कि अरे मैं तो आपसे मिला ही नहीं। मुझे आपका नाम भी नहीं पता…अबे नाम नहीं जानता था तो बुलाया क्यों?’
यह भी पढ़ें: Shilpa Shirodkar ने Mahesh Babu का सपोर्ट नहीं मिलने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- वो सुपरस्टार हैं और…
वीडियो में अशनीर ग्रोवर आगे कहते हैं, ‘मैं एक बात आपको बता देता हूं। अगर तुम मेरी कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर थे, तो ऐसा नहीं हो सकता कि तुम मुझसे मिले बिना ब्रांड एम्बेसडर बन गए।’ इस वीडियो के वायरल होते ही अशनीर ग्रोवर नेटिजन्स के निशाने पर आ गए।
पोस्ट के जरिए फिर लिया पंगा
उधर, वीडियो को लेकर ट्रोल होने के बाद अशनीर ग्रोवर ने फिर सलमान खान से पंगा लेने की कोशिश की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘कुछ हुआ क्या सोशल मीडिया पर?’ इस पोस्ट को देखने के बाद सलमान खान के फैंस भड़क गए। उन्होंने बिजनेसमैन को काफी खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर अशनीर ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर अपना कमेंट सेक्शन हाइड कर लिया है।
गौरतलब है कि बिग बॉस 18 वीकेंड का वार में अशनीर ग्रोवर बतौर गेस्ट पहुंचे थे। उस वक्त सलमान खान ने उनकी काफी क्लास लगाई थी। सलमान के सामने अशनीर की बोलती बंद हो गई थी।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
12 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
14 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
15 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
16 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
17 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
18 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
19 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines