हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ashish Vidyarthi 2nd Wedding: आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में की दूसरी शादी, जानें कौन हैं एक्टर की हमसफर

विज्ञापन
Ashish Vidyarthi 2nd Wedding

Ashish Vidyarthi 2nd Wedding: बॉलीवुड के सितारों की कहानी फिल्मों में ही नहीं बल्कि हकीकत में भी किसी फिल्म से कम नहीं होती है।

कई फिल्मों में विलेन बनकर लोगों का दिल जीतने वाले दिग्गज एक्टर आशीष विद्यार्थी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अब एक्टर को लेकर एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर आई है कि अभिनेता ने 60 साल की उम्र में सीक्रेटली दूसरी शादी कर ली है।

आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में की दूसरी शादी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खबर है कि एक्टर आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में दूसरी बार फिर से शादी की है। खबरों की मानें तो आशीष ने असम की रहने वाली रुपाली बरुआ (Rupali Barua) से शादी की है।

विज्ञापन

करीबी लोगों की मौजूदगी में की कोर्ट मैरिज

बताया जा रहा है कि एक्टर ने 25 मई को अपने करीबी लोगों की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज कर ली है, जिसके फोटोज भी अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। वहीं, इन फोटोज को देखकर हर कोई हैरान है और इस खबर को सुनकर हर कोई चौंक गया है।

इंटरनेट पर वायरल हो रही फोटोज

इंटरनेट पर वायरल हो रही फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा बने आशीष अपनी दुल्हनियां के साथ पोज दे रहे हैं। खबर है कि आशीष और रुपाली की शादी कोलकाता में हुई है। वहीं सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि आशीष ने ऑफ व्हाइट कुर्ता और लुंगी पहना है। साथ ही एक्टर की दुल्हन ने भी व्हाइट शेड की साड़ी पहनी है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वायरल हो रही फोटोज में दोनों वरमाला पहने हुए है और कैमरे का सामने पोज दे रहे हैं।

विज्ञापन

आशीष विद्यार्थी वर्कफ्रंट 

बताते चलें कि आशीष की पहली शादी राजोशी व‍िद्यार्थी से हुई थी, जो एक एक्ट्रेस, सिंगर और थ‍िएटर आर्स्ट‍िस्ट हैं। हालांकि इन दोनों की शादी ज्यादा नहीं चल पाई और इन्होंने तलाक ले लिया। वहीं, अब खबर है कि आशीष ने रुपाली से शादी की है। इसके साथ ही अगर एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो आशीष आखिरी बार अम‍िताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘गुडबाय’ में नजर आए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola