यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने बीते दिन ही सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि वो अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट का टाइटल और स्टार कास्ट अनाउंस करेंगे। ऐसे में अब आशीष चंचलानी ने फैंस को किया अपना ये वादा पूरा कर दिया है। कुछ देर पहले ही आशीष चंचलानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी अपकमिंग वेब सीरीज का नाम और पोस्टर भी शेयर कर दिए हैं। ये देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
वेब सीरीज ‘एकाकी’ में नजर आएंगे आशीष चंचलानी
आपको बता दें, आशीष चंचलानी जल्द ही वेब सीरीज ‘एकाकी’ में नजर आने वाले हैं। खास बात ये है कि ‘एकाकी’ के राइटर और डायरेक्टर भी खुद आशीष चंचलानी ही हैं। ‘एकाकी’ का प्रीमियर ACV स्टूडियोज पर होगा और अब उन्होंने इस सीरीज की कास्ट भी रिवील कर दी है। ‘एकाकी’ के साथ आशीष चंचलानी का स्टोरीटेलिंग की दुनिया में डेब्यू होगा। ये एक सुपरनैचुरल थ्रिलर वेब सीरीज है। इसमें हॉरर और कॉमेडी का यूनिक कॉम्बिनेशन फैंस को मिलने वाला है।
‘एकाकी’ की स्टार कास्ट रिवील
पोस्टर की बात करें तो ये काफी इंटरेस्टिंग लग रहे हैं। अंधेरे में लालटेन लिए खड़े आशीष चंचलानी के चारों ओर डरावने हाथ दिखाई दे रहे हैं। इसे देखते ही आपको सस्पेंस और थ्रिल की झलक दिखाई देगी। ये वेब सीरीज आशीष चंचलानी के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है। इसकी कास्ट की बात करें तो आकाश डोडेजा, हर्ष राणे, सिद्धांत सरफरे, शशांक शेखर, रोहित साधवानी और ग्रिशिम नवानी जैसे स्टार्स इस वेब सीरीज का हिस्सा होंगे। इनके मजेदार पोस्टर भी रिलीज कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Housefull 5 में Teaser में फैंस को कौन आया पसंद? यूट्यूब पर मिला सबूत
पोस्टर ने बधाई फैंस की एक्साइटमेंट
अब फैंस आशीष चंचलानी के कमबैक के लिए काफी एक्साइटेड हैं। वैसे भी पोस्टर में आशीष चंचलानी के एक्सप्रेशन ने फैंस की क्यूरोसिटी बढ़ा दी है। ‘एकाकी’ की कहानी है क्या? लोग ये जानने के लिए बेताब हैं। आशीष अब एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन और प्रोडक्शन में भी अपना हाथ आजमाने आ रहे हैं। अब इस गुड न्यूज के बाद उनके फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर जा पहुंची है।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
7 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
9 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
10 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
11 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
12 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines