Ashish Chanchlani Transformation Story: पॉपुलर यूट्यूबर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर आशीष चंचलानी ने जब से अपना ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया है हर कोई हैरान है। आशीष चंचलानी कभी इतने फिट भी दिख सकते हैं ये तो कभी किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। लेकिन एक दिन अचानक उनकी एक तस्वीर ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी। पहले तो लोगों को लगा कि ये फोटो फेक है। हालांकि बाद में सबको विश्वास हो ही गया की वाकई उन्होंने अपना वजन कम कर ही लिया है। लेकिन आजतक किसी को इस ट्रांसफॉर्मेशन की असली कहानी नहीं पता थी।
आशीष चंचलानी ने ब्रेकअप के बाद खुद को किया बर्बाद
आशीष चंचलानी ने अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी इस ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी को लेकर शॉकिंग खुलासे किए हैं। उनके इस ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे कहीं न कहीं एक लड़की का हाथ है। यूट्यूबर ने किसी लड़की के प्यार में पड़कर या किसी को इम्प्रेस करने के लिए वजन कम नहीं किया बल्कि उनकी कहानी तो एक दम उलटी है। आशीष चंचलानी ने रिवील किया है कि वो एक लड़की को डेट कर रहे थे और उनका ब्रेकअप हो गया जिसके कारण उनका दिल टूट गया। आशीष के लिए ब्रेकअप के बाद मूव ऑन करना मुश्किल था तो उन्होंने ओवरईटिंग और स्ट्रेस ईटिंग शुरू कर दी उन्होंने सारी गलत आदतें शुरू कर दीं और खुद को बर्बाद कर लिया।
खा-खाकर 130 किलो पहुंच गया था वजन
आशीष ने रिवील किया कि उस दौरान जब वो खुद को आईने में देखते थे तो बेहद अग्ली फील करते थे। इतना ही नहीं एक दिन अपनी फोटो देखकर उन्हें रोना आ गया। उनका वजन 130 किलो हो गया था। ऐसे में वो सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा अपलोड नहीं करते थे और पब्लिक को भी ज्यादा नहीं दिखाते थे। ऐसे में लोगों को नहीं पता था कि वो कैसे दिख रहे हैं। लेकिन एक दिन जब उन्होंने अपना ब्लड टेस्ट करवाया तो उसमें प्री डायबिटीज, प्री थायराइड और हाई कोलेस्टेरॉल निकला। इसके बाद एक दिन वो खुद को शीशे में देखकर खूब रोए, वो उनकी जिंदगी की सबसे खराब रात थी क्योंकि वो खुद को देख नहीं पा रहे थे। ऐसे में उन्होंने खुद को ही गाली दी कि उन्होंने ये क्या कर लिया? उन्होंने कहा, ‘तू क्या कर सकता और ये क्या कर लिया?’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: जितनी मोटी फीस उतना फिसड्डी निकला गेम, मेकर्स का पैसा बर्बाद कर रहे ये कंटेस्टेंट्स
खुद को देखकर खूब रोते थे आशीष चंचलानी
आशीष चंचलानी ने आगे बताया कि एक दिन वो यूं ही नेटफ्लिक्स चला रहे थे और रैंडम्ली उन्हें ‘संजू’ फिल्म दिखी, जिसमें रणबीर कपूर रिहैब से भागकर विक्की के घर जाते हैं दारू लेने और उन्हें वहां पर सुनील दत्त साहब मिलते हैं। जहां वो दारू फेंककर गाना चलाते हैं ‘रुक जाना नहीं’। वो देखकर आशीष बहुत रोए। उन्होंने बताया उनकी ये हालत देखकर उनके पेरेंट्स बहुत परेशान थे। उनके पापा ने उन्हें एक बात कही थी कि ‘तू 100 की स्पीड पर उड़ रहा था, अब 20 की स्पीड पर रेंग रहा है।’ इसके बाद आशीष को एहसास हुआ और उन्होंने अपने पापा को बोला, ‘आज के बाद आपको परेशान नहीं करूंगा, देखना आप प्राउड महसूस करोगे।’ इसके अगले दिन आशीष ने सभी गंदी आदतें बंद कर दीं और और सुबह से जिम जाना शुरू कर दिया क्योंकि उन्हें खुद की आंखों में अपने लिए इज्जत कमानी थी।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines