Ashish Chanchlani Transformation: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आशीष चंचलानी (Ashish Chanchlani) 15 साल से यूट्यूब पर फैंस को एंटरटेन करते आ रहे हैं। उनके कॉमेडी वीडियोज़ लोगों को काफी पसंद आते हैं। उन्होंने कई साल तक लोगों पर अपना चार्म चलाकर आज ये मुकाम हासिल किया है। लेकिन अब उनसे जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई जिसके बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। दरअसल, अब उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस फोटो के वायरल होते ही फैंस की आंखें फटी रह गईं।
यह भी पढ़ें: Sidharth Malhotra की बर्थडे पार्टी से अनसीन तस्वीरें Viral, Kiara ने दिया रोमांटिक गिफ्ट
आशीष चंचलानी ने दिखाया ट्रांसफॉर्मेशन
बता दें, आशीष चंचलानी का ट्रांसफॉर्मेशन हो गया है। उन्होंने अब न सिर्फ अपना वजन कम किया है बल्कि वो इतने फिट नजर आ रहे हैं कि उन्हें पहचान पाना ही मुश्किल लग रहा है। आशीष अचानक बेहद फिट हो गए हैं। उनका ये बदला हुलिया देख अब हर कोई दंग है। ये ट्रांसफॉर्मेशन इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई अब आशीष चंचलानी के घटे वजन की ही बातें करता दिखाई दे रहा है। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने GYM में काफी पसीना बहाया है। चलिए देखते हैं सेलेब्स और यूजर्स का उनकी इस तस्वीर पर क्या कहना है।
शरद केलकर ने भी किया रिएक्ट
पॉपुलर एक्टर शरद केलकर ने आशीष की इस पोस्ट पर कमेंट पर पूछा है- ‘ ये कौन है?’ तो एक यूजर बोला, ‘भाई क्यों मुझे जिम जाने पर मजबूर कर रहे हो।’ एक ने कहा, ‘आप पर बहुत गर्व है। आगे बढ़ते रहो।’ एक फैन ने मजाक में लिखा, ‘अब आपको एक सेक्सी चिन मिल गई है। आपको अपना नाम बदलकर आशीष चिनचिनानी रख लेना चाहिए!’ तो किसी ने कमेंट किया, ‘भाई आशीष का अकाउंट वापस दे दो।’ एक फैन ने लिखा है, ‘अब आप सबसे खूबसूरत भारतीय यूट्यूबर बन गए हैं।’ किसी पुराने फैन ने कमेंट किया है, ‘फिट आशीष भाई के जमाने में आज भी पुराना वाला याद आता है।’ तो एक ने कहा, ‘भाई ये AI तो नहीं है ना?’
यूजर्स के रिएक्शंस
आशीष के इस लेटेस्ट पोस्ट पर एक यूजर ने सवाल किया, ‘कौन- सा फिल्टर है भाई?’ एक शख्स ने लिखा, ‘शानदार और सचमुच प्रेरणादायक परिवर्तन। भगवान आपका भला करे। बहुत अच्छे लग रहे हो।’ फिर किसी ने कमेंट किया, ‘मैं पक्का बोल रहा हूं! आशीष भाई को कोई बॉलीवुड का ऑफर आया है और भाई ने एक्सेप्ट कर लिया है इसलिए ट्रांसफॉर्मेशन लाना है।’ एक फैन ने उन्हें कॉम्पलिमेंट देते हुए कहा, ‘क्यूट से हॉट ट्रांजीशन।’ आखिर में एक कमेंट आया, ‘अभी मूवी में चांस बनता है।’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines