Ashish Chanchlani Transformation Reality: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर आशीष चंचलानी (Ashish Chanchlani) हाल ही में अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में आए थे। उनकी एक तस्वीर ने सोशल मीडिया को हिला दिया था और इंटरनेट पर आग लगा दी थी। क्यूट से हॉट बनकर उन्होंने न सिर्फ लोगों को हैरान किया बल्कि कई लोग उन्हें फिट देखकर इंस्पायर भी हो गए थे। आशीष का ये अंदाज़ देखकर फैंस के मुंह खुले रह गए थे। सभी लोगों ने उनके नए अवतार पर खूब प्यार लुटाया था लेकिन क्या होगा जब उन्हें पता चलेगा कि आशीष चंचलानी का ये ट्रांसफॉर्मेशन फेक था। पूनम पांडे (Poonam Pandey) की तरह अब आशीष की सच्चाई भी सोशल मीडिया पर सामने आ गई है।
यह भी पढ़ें: ‘Sushant के कातिल जिंदा हैं…’ Shweta Singh Kirti ने फिर फैंस संग मांगे CBI से जवाब
आशीष ने फैंस से बोला झूठ?
खुद आशीष चंचलानी ने अब अपने फैंस को सच बता दिया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उनका वहीं पुराना रूप देखने को मिल रहा है। आशीष का घटा हुआ वजन वापिस उनके शरीर पर दिख रहा है। यानी सामने आई लेटेस्ट तस्वीर जिसे खुद आशीष ने शेयर किया है उसमें वो मोटे नज़र आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में भी माना है कि उन्होंने सभी लोगों को झूठ बोला था। इसके अलावा उन्होंने अपने फैंस से भी माफी मांगी है।
तस्वीर शेयर कर खोला राज
आशीष ने अपने कैप्शन में लिखा- ‘मैं सभी के साथ कुछ बेहद जरूरी बात शेयर करना चाहता हूं – मैं यहां हूं, मोटा ही हूं। मेरी सभी ट्रांसफॉर्मेशन फोटोज फेक और एडिटेड थीं। आइए फेक न्यूज़ से लोगों को पागल बनाकर और इंसेंसिटिव और डिसटेस्ट फुल होकर मोटापे के प्रति जागरूकता फैलाकर एक-दूसरे को सशक्त बनाएं। सॉरी मैंने तुम सबका काटा।’ अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस इस पर हंस-हंसकर पागल हो गए हैं। दरअसल, उनका ट्रांसफॉर्मेशन फेक नहीं था बल्कि वो तो इस पोस्ट के जरिए पूनम पांडे का मजाक बना रहे हैं और उनकी टांग खींचने की कोशिश कर रहे हैं।
फैंस ने लिए मजे
ये आशीष चंचलानी का तरीका है पूनम पांडे को फटकार लगाने का। खैर अब उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इस पोस्ट पर खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने उनके पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, ‘बड़े हरामी हो बेटा।’ एक ने लिखा, ‘पूनम पांडे प्रो मैक्स।’ एक ने लिखा, ‘अगले स्तर की ट्रोलिंग।’ वहीं, एक ने कहा, ‘भाई को लगता है कि वो लार्ड पूनम की बराबरी कर सकता है।’ एक शख्स बोला, ‘पूनम पांडे का मेल वर्जन।’ अब कुछ इसी तरह के फनी कमैंट्स इस पोस्ट पर देखने को मिल रहे हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
12 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
16 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
17 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
19 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines