Rana Naidu 2 Video: नेटफ्लिक्स की अपकमिंग सीरीज ‘राणा नायडू सीजन 2’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। राणा दग्गुबाती और अर्जुन रामपाल के बीच इस बार जबरदस्त भिड़ंत होने वाली है। हाल ही में ‘राणा नायडू सीजन 2’ का ट्रेलर भी जारी किया गया है। इस ट्रेलर में कई नए चेहरे देखने को मिले हैं। पुरानी स्टारकास्ट के अलावा इस सीजन में कई बड़े सेलेब्स की एंट्री हुई है और अर्जुन रामपाल के अलावा कृति खरबंदा भी इस बार मैदान में उतर आई हैं।
आशीष चंचलानी की ‘राणा नायडू सीजन 2’ में हुई एंट्री?
वहीं, अब इस लिस्ट में एक नया नाम शामिल होता नजर आ रहा है। अब नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में राणा दग्गुबाती के साथ मशहूर यूट्यूबर आशीष चंचलानी भी नजर आ रहे हैं। इन दोनों को साथ में देखकर फैंस चौंक गए हैं। किसी को भी इस वक्त अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा। वीडियो में दिखाया गया है कि राणा नायडू आराम से बैठा हुआ है और फोन पर बात कर रहा है। वो अचानक किसी को देखता है और फोन काट देता है।
नेटफ्लिक्स ने जारी किया नया वीडियो
इसके बाद आशीष चंचलानी को दिखाया जाता है, जो एकदम हीरो लुक में नजर आ रहे हैं। इसके बाद राणा नायडू किसी कमरे का दरवाजा आशीष चंचलानी के लिए खोलता है और अंदर कुछ ऐसा है, जिसे देखकर आशीष चंचलानी हैरान रह जाते हैं। अब उन्होंने ऐसा क्या देखा कि वो सरप्राइज रह गए? उसका खुलासा तो कल ही होगा। आपको बता दें, इस वीडियो को शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा है, ‘कल आशीष चंचलानी की एंट्री और एक्शन की गारंटी पक्की है।’
यह भी पढ़ें: क्या Panchayat Season 4 जून में ही हो जाएगा रिलीज? मेकर्स ने दिया हिंट
कल नेटफ्लिक्स पर होगा बड़ा खुलासा
अब ये एंट्री किस चीज में होगी और आशीष चंचलानी कहां एक्शन करते हुए नजर आएंगे? ये जानने के लिए फैंस बेकरार बैठे हैं। किसी को लग रहा है कि आशीष चंचलानी की एंट्री ‘राणा नायडू सीजन 2’ में होगी, तो कोई सोच रहा है कल कोई उनका प्रमोशनल वीडियो आएगा। फैंस को तो ये भी लग रहा है कि कल आशीष चंचलानी के किसी प्रोजेक्ट की नेटफ्लिक्स पर अनाउंसमेंट हो सकती है। अब सच क्या है? वो तो कल ही पता चल पाएगा। फिलहाल फैंस आशीष चंचलानी के कमबैक से बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
59 mins ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
2 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
3 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
4 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
5 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
6 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
6 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
6 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines