Ashish Chanchlani Elli AvrRam New Video: यूट्यूबर आशीष चंचलानी का नाम पिछले कुछ दिनों से लगातार कपिल शर्मा की एक्ट्रेस एली अवराम के साथ जुड़ रहा है। ये दोनों एक पोस्ट के बाद से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। जब से इन दोनों ने एक रोमांटिक तस्वीर शेयर कर कैप्शन में ‘फाइनली’ लिखा है, फैंस इनके रिलेशनशिप में होने के कयास लगा रहे हैं। अब इन रूमर्स के बीच आशीष चंचलानी और एली अवराम का नया वीडियो वायरल हो गया है। ये वीडियो खुद इस रूमर्ड कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।
एली और आशीष ने शेयर किया नया वीडियो
आपको बता दें, एली अवराम और आशीष चंचलानी ने अब अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ये दोनों क्यूट कपल की तरह कलर कोर्डिनेट करके ड्रेस अप हुए हैं। ये एक फनी वीडियो है, जिसमें आशीष चंचलानी अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड का ध्यान रखते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही इस वीडियो में मजाकिया अंदाज में आशीष ये भी बता रहे हैं कि उनका एली अवराम से क्या रिश्ता है। आपको सबसे पहले तो ये बता दें कि इस वीडियो के कैप्शन में इन दोनों ने एक बार फिर कुछ ऐसा लिख दिया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
आशीष बने एली के स्पॉट बॉय
कैप्शन में आशीष और एली ने लिखा, ‘फाइनली, हम आपको बताने का इंतजार कर रहे थे…।’ वहीं, वीडियो में आशीष पहले एली से पूछते हैं कि क्या ये ठीक है मैम? फिर अपना इंट्रोडक्शन देते हुए कहते हैं- ‘आशीष, मैं आपका स्पॉट बॉय हूं। अगर आपको कुछ भी चाहिए तो मुझे बताना।’ इसके बाद एली उनसे अपनी कैप एडजस्ट करने के लिए कहती हैं। आशीष उसे ठीक करने के बाद मजाक में पूछते हैं कि क्या वो उन्हें ब्रिज से धक्का दे दें? इसके बाद एक्ट्रेस हंस पड़ती हैं।
यह भी पढ़ें: Elli AvrRam को ट्रोल करने वालों पर फूटा Urfi Javed का गुस्सा, बॉडी काउंट पर दिया रिएक्शन
फैंस की बढ़ गई कन्फ्यूजन
अब इस वीडियो को देखने के बाद फैंस और भी ज्यादा बेचैन हो गए हैं। कोई कमेंट करके शादी की डेट रिवील करने की बात कर रहा है। तो कोई इन दोनों के बीच क्या चल रहा है? ये जानना चाहता है। कुछ फैंस तो ये भी अंदाजा लगा रहे हैं कि जल्द ही एली अवराम और आशीष चंचलानी किसी म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आने वाले हैं। अब ये दोनों कब खुलकर लोगों को सच बताएंगे? ये तो बस यही जानते हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
8 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines