पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में हुआ विवाद अभी भी चर्चा में है। इस मामले को लेकर बातें सुनने को मिल ही जाती है। इस शो से विवाद में आए पॉपुलर यूट्यूबर आशीष चंचलानी भी सुर्खियों में बने हुए हैं। ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में हुए विवाद के बाद अब आशीष चंचलानी होली खेलते नजर आए। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसको देखकर यूजर्स ने भी रिएक्ट किया है।
आशीष चंचलानी का वीडियो
दरअसल, instantbollywood ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आशीष चंचलानी नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है कि आशीष चंचलानी ने अपने दोस्तों संग होली मनाई। आशीष के इस वीडियो पर अब लोगों ने भी जमकर अपना-अपना रिएक्शन दिया। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि ब्रेकिंग न्यूज- इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद के बाद आशीष ने सांस लिया।
लोगों ने यूं किया रिएक्ट
वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि विवाद के बाद उसे नरक में चला जाना चाहिए था। तीसरे यूजर ने लिखा कि इंडियाज गॉट लैटेंट विवाद के बाद आशीष की चाल बदल गई। एक अन्य यूजर ने आशीष को सपोर्ट करते हुए लिखा कि तो क्या मातम मनाए। एक और ने कहा कि भाई जल्दी कमबैक करो। एक अन्य ने कहा कि तो क्या जीना छोड़ दे। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।
Ashish Chanchlani
क्या था मामला?
वहीं, अगर इस पूरे मामले की बात करें तो पॉपुलर शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में रणवीर अल्लाहबादिया ने पेरेंट्स की सेक्स लाइफ पर भद्दा कमेंट किया, जिसके बाद पूरे देश में माहौल गरम नजर आया। हालांकि, इस मामले के बाद शो की खूब आलोचना हुई और शो से जुड़े लोगों को भी खूब भला-बुरा सुनने को मिला। इस बीच अब आशीष का होली वाला वीडियो सामने आया है। हालांकि, इसके पहले भी आशीष इस मामले पर रिएक्ट कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि इस सिचुएशन से लड़ लेंगे।
यह भी पढ़ें- यूजी चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने होली पर की खास डिमांड, आरजे महविश ने यूजर्स ने क्या मांगा?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 hr ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 hr ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
3 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
5 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
6 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
7 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines