Ashish Chanchlani Video: समय रैना (Samay Raina) के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) की वजह से कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यूट्यूबर्स मुसीबत में पड़ गए हैं। रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) की एक गलत टिप्पणी सभी को एक साथ लेकर डूबी है। हर किसी का काम ठप पड़ गया है और कानूनी पचड़े अलग चल रहे हैं। आशीष चंचलानी भी बिना बात इस कंट्रोवर्सी का शिकार हो गए हैं।
आशीष चंचलानी का कंट्रोवर्सी के बाद पहला रिएक्शन
दरअसल, रणवीर अल्लाहबादिया के साथ आशीष चंचलानी भी समय के शो पर जज बनकर पहुंचे थे। ऐसे में उनके खिलाफ भी एक्शन लिया गया है। अभी तक उन्होंने इस मामले पर चुप्पी बनाई हुई थी, लेकिन अब उनका पहला रिएक्शन सामने आ गया है। आशीष चंचलानी ने एक वीडियो जारी कर आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। उनका ताजा वीडियो देखकर फैंस के भी दिल टूट जाएंगे क्योंकि इस वीडियो में आशीष बेहद भावुक दिख रहे हैं।
भावुक हुए आशीष चंचलानी
आशीष चंचलानी में गम साफ नजर आ रहा है और उनका चेहरा मन की तकलीफ बयां कर रहा है। वीडियो में आशीष कह रहे हैं, ‘हैलो दोस्तों, कैसे हो आप लोग? मैं जानता हूं… आप लोगों के मैसेज पढ़े मैंने। मैंने सोचा स्टोरी पर आप लोगों से आकर बात कर लेता हूं, लेकिन स्टोरी चालू हुई तो समझ ही नहीं आ रहा है कि क्या कहूं? लड़ लेंगे हालातों से, देखें हैं ऐसे मुश्किल वक्त, सीख लेंगे कुछ नया। मैं बस रिक्वेस्ट करता हूं आप लोगों से, आप बस मेरी फैमिली और मुझे दुआओं में रखना।’
यह भी पढ़ें: Roadies XX के गैंग लीडर्स में कौन है सबसे अमीर? नेट वर्थ हुई रिवील
आंसू कंट्रोल करते दिखे आशीष चंचलानी
आशीष ने आगे कहा, ‘जब भी हम वापस आएं, मैं वापस आऊं। काम मेरा थोड़ा इधर-उधर हो गया है… पर जब भी वापस आएं, आप सपोर्ट करना। हम कड़ी मेहनत करेंगे, मैं कड़ी मेहनत करूंगा, मैं हमेशा हार्ड वर्क करता हूं। बस ध्यान रखो सब लोग अपना।’ आपको बता दें, इस वीडियो में कई बार ऐसा लग रहा था जैसे आशीष चंचलानी अपने आंसू कंट्रोल कर रहे हैं और वो किसी भी वक्त फूट-फूटकर रो सकते हैं। उनका ये हाल देखकर फैंस भी घबराए हुए हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines