Asha Parekh on Vivek Agnihotri: 60 और 70 के दशक की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली एक्ट्रेस आशा पारेख (Asha Parekh) ने हाल में अपने एक इंरव्यू के दौरान पिछले साल 2022 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) के मेकर्स विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) पर भड़कती नजर आईं। 15 से 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 251.08 करोड़ की कमाई की थी। साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 340 करोड़ रुपये का रहा था। फिल्म की कहानी साल 1990 में कश्मीर में हुए कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित है।
फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। वहीं, हाल में फिल्म और फिल्म के मेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, हाल में 60 और 70 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस आशा पारेख विवेक अग्निहोत्री पर काफी भड़कती नजर आईं। अपने हाल के एक इंटरव्यू में आशा पारेख ने विवेक अग्निहोत्री से सवाल करते हुए पूछा कि ‘फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब अच्छी कमाई, लेकिन उन्होंने फिल्म से जो मुनाफा कमाया उसमें से कितना हिस्सा उन कश्मीरी पंडितों को दिया जिनको लेकर फिल्म बनाई?’
यह भी पढ़ें: न बॉलीवुड न टॉलीवुड… 1200 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाए थे 5400 करोड़; आपने देखी?
Vivek Agnihotri पर भड़की Asha Parekh
साथी ही आशा ने कहा कि ‘उन्होंने फिल्म नहीं देखी है। इसलिए वो फिल्म को कैसी है या उसको लेकर कोई कमेंट नहीं कर सकतीं’। एक्ट्रेस ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा कि ‘फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने इस फिल्म से जो भी पैसे कमाए हैं उसमें कितना उन्होंने कश्मीरी पंडितों को दिया। उन्होंने कुछ नहीं दिया’। एक्ट्रेस ने कहा कि ‘इस फिल्म से प्रोड्यूसर ने 400 करोड़ रुपये कमाए, तो उनमें से कितने उन कश्मीरी हिंदुओं पर खर्च किए, जो जम्मू में रहते हैं।
50 करोड़ तो दे सकते थे ना?
उनके पास पानी और बिजली दोनों नहीं है, तो उन्होंने उन्हें उन लोगों को कितने पैसे दिए? अपनी बात आगे रखते हुए आशा पारेख ने कहा कि ‘इस फिल्म के हर सदस्य और कैरेक्टर के लेकर प्रोड्यूसर्स को सभी को फिल्म से हुए मुनाफे का हिस्सा मिला होगा। मान लें कि फिल्म की 400 करोड़ की कमाई हुई, जिसमें से 200 करोड़ का मुनाफा उन्होंने कमाया, तो उसमें से वो कश्मीरी हिंदुओं को 50 करोड़ रुपये तो दे सकते थे ना?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
9 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines