Singer Asha Bhosle Lesser Known Facts : बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन सिंगर आशा भोसले का आज जन्मदिन है। सुरों की मलिका कही जाने वाली आशा भोसले आज 90 साल की हो गई हैं। लेकिन अभी भी इंडस्ट्री पर उनका राज चलता है। जहां आजकल के सिंगर्स का 1-2 गाने के बाद करियर का कोई अता-पता नहीं होता। वहीं, आशा अभी भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और अपनी आवाज से लोगों का दिल लगातार जीत रही हैं। आशा ने कई फिल्मों में ऐसे गाने दिए हैं जो आज तक लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं। ऐसे में उनके जनमदिन के खास मौके पर उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से आपको बताते हैं जो शायद आपको अबतक पता नहीं होंगे।
यह भी पढ़ें: ‘अगर मानी संग नहीं होती शादी तो 5-6 शादियां करती’ Pakistani Actress Hira Mani के बयान ने मचाई सनसनी
बचपन में ही हो गई थी गाने की शुरुआत
लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा का जन्म 8 सितंबर 1933 में महाराष्ट्र के छोटे से गांव ‘सांगली’ में हुआ था। 10 साल की उम्र में ही उन्होंने सुरों कमी दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने शुरुआत एक मराठी गाने के साथ की थी जो साल 1943 में आया था। उनके पहले गाने का नाम ‘चला चला नव बाला’ था। उन्होंने अपने परिवार को सपोर्ट करने के लिए बहन लता मंगेशकर के साथ गाना-गाना शुरू किया था। जिसके बाद महज 16 साल की उम्र में आशा ने फिल्म ‘रात की रानी’ में अपना पहला सोलो गाना दिया था।
Image Credit : Google
परिवार की मर्जी के खिलाफ रचाई शादी
बेहद कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि 16 साल की उम्र में आशा ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपतराव भोसले से शादी की थी। जिसके बाद उनकी बहन लता उनसे खफा हो गई थीं और दोनों बहनों में बातचीत बंद हो गई। दूसरी तरफ गणपतराव के परिवार ने भी आशा को कभी एक्सेप्ट नहीं किया। ये भी कहा जाता है कि उनके साथ ससुराल में मारपीट तक होती थी और एक दिन तो उन्हें बच्चों के साथ घर से निकाल भी दिया गया था। जिसके बाद 11 साल की ये शादी टूट गई।
Image Credit : Google
खुद से 6 साल छोटे पंचम दा से की शादी
आशा भोसले की जब पहली शादी टूटी तो वो उस वक्त भी प्रेग्नेंट थीं। इसके बाद आशा ने 47 साल की उम्र में 41 साल के R. D. Burman से शादी की। हालांकि, इस शादी में भी उनकी खुशियां ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकीं और आरडी बर्मन का निधन हो गया। यानी एक बार फिर आशा अकेली रह गईं।
बड़े-बड़े अवार्ड्स किए अपने नाम
वहीं, आशा भोसले के करियर की बात करें तो उन्होंने हिंदी फिल्मों में गाने की शुरुआत 1948 से की थी। उन्होंने कई भाषाओं में गाने गाए। आशा को फिल्मफेयर अवार्ड में 7 बार बेस्ट फीमेल प्लेबैक अवार्ड मिल चुके हैं। साथ भी उन्हें 2 नेशनल फिल्म अवार्ड्स से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनसे जुडी सबसे खास बात ये हैं कि आशा ने 22 भाषाओं में 11000 से भी ज्यादा गाने गाकर Guinness Book of World Records में अपना नाम दर्ज करवाया हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
12 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
13 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
13 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
14 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
14 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
15 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
16 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
17 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines