Asha Bhosle Tweet On Jyothi Yarraj: सोशल मीडिया पर क्या सही है क्या गलत ये जानना बेहद जरुरी है। हालांकि आसान बिल्कुल नहीं है। कई बार कुछ लोग सोशल मीडिया पर गलत और फैक चीजों के शिकार हो जाते हैं।
ऐसा ही कुछ मशहूर गायिका आशा भोसले और कई सेलेब्स के साथ हुआ है। जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा, इसके लिए सेलेब्स को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा रहा है। चलिए जान लेते है कि पूरा मामला क्या है?
यह भी पढ़ें- Jawan का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, तो The Great Indian Family ने किया निराश, नहीं थी ऐसी उम्मीद
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो एथलीट ज्योति याराजी का है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ज्योति ने एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। हालांकि ये वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है। इस वीडियो को देखकर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी ज्योति को जीत की बधाई दे रहे हैं। क्रिकेटर गौतम गंभीर और मशहूर गायिका आशा भोसले ने भी उन्हें बधाई दी है।
Asha Bhosle Tweet On Jyothi Yarraj
आशा भोसले ने दी बधाई
आशा भोसले ने अपने एक्स यानी ट्विटर पर लिखा कि एशियाई खेलों में 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने पर आंध्र प्रदेश के याराजी को हार्दिक बधाई। जैसे ही उन्होंने इस वीडियो को शेयर किया तो यूजर्स ने सिंगर ने इस पोस्ट को हटाने की मांग की। हालांकि खबर लिखे जाने तक आशा के एक्स हैंडल पर ये वीडियो अभी भी है। इतना ही नहीं बल्कि सिंगर के ट्वीट पर यूजर्स ने कमेंट्स की बारिश कर दी है।
2023 के एथलेटिक्स चैंपियनशिप का है वायरल हो रहा वीडियो
वहीं, अगर वायरल हो रहे वीडियो की बात करें तो ये वीडियो साल 2023, 13 जुलाई का है। ये वीडियो एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप का है जिसमें ज्योति ने गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया था। इसके साथ ही अगर इस बार के आगामी गेम्स की बात करें तो ज्योति दूसरी एशियन गेम्स के ट्रैक पर भी उतरेंगी जो 1 अक्टूबर को भारतीय समय के अनुसार शाम 6:45 होना है। भारत को इस बार भी अपनी बेटी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
रहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
2 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
2 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
4 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
5 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
6 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
7 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
9 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
10 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines