बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोसले का आखिरी गाना जल्द रिलीज होने वाला है, जिसे लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. सिंगर का यह गाना उनके बर्थ एनिवर्सरी पर जारी किया जाएगा. आशा भोसले ने अपने करियर में कई बेहतरीन और यादगार गाने दिए हैं, जिन्हें लोग आज भी सुनना काफी ज्यादा पसंद करते हैं.
आपको बता दें कि मशहूर सिंगर आशा भोंसले का 12 अप्रैल 2026 को निधन हो गया था. गायिका भले ही अब हमारे बीच नहीं है. लेकिन आज भी उनके सदाबहार गाने हमारे बीच मौजूद हैं, जिन्हें दर्शक काफी सुनना पसंद करते हैं. बता दें कि सिंगर ने आखिरी बार फिल्म ‘ओम का हरि’ के लिए बतौर प्लेबैक सिंगिंग की थी. उनका आखिरी गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है. इस गाने का टाइटल ‘ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां’ है. अगर आपको भी दिवंगत आशा भोसले का गाना सुनना पसंद है, तो आप इस गाने को सुनना पसंद कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Asha Bhosle: सिंगिंग के साथ एक्टिंग में भी आशा भोसले ने आजमाई किस्मत, इस उम्र में किया डेब्यू
कब रिकॉर्ड किया गया था आशा भोंसले का आखिरी गाना
आशा भोंसले का आखिरी गाना साल 2023 में रिकॉर्ड किया गया था. इस वक्त सिंगर का उम्र 90 साल की थी. बता दें कि यह गाना फिल्मकार हरीश व्यास के पिता और पुत्र के रिश्ते पर तैयार किया गया है. फिल्म ‘ओम का हरी’ में अंशुमान झा लीड रोल में नजर आने वाले हैं, तो वहीं इस मूवी का निर्देशन हरीश व्यास कर रहे हैं. मूवी में अंशुमान झा के साथ रघुबीर यादव, सोनी राजदान और आयशा कपूर अहम किरदार में नजर आने वाले हैं.
कब रिलीज होगा आशा भोंसले का आखिरी गाना?
फिल्म के डायरेक्टर हरीश व्यास ने कहा, ‘आशा भोंसले का यह गाना उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया जाएगा, उनकी आवाज उन पीढ़ियों और दर्शकों को एक बार फिर सुनने को मिलने वाली है, जिन्हें उनकी संगीत काफी बेहतर लगती है और उनके दिल को छू जाती है. दिवंगत आशा भोसले का आखिरी गाना 8 सितंबर 2026 को उनके बर्थ एनिवर्सरी पर जारी किया जाएगा.
अंशुमन झा ने आशा भोसले को लेकर क्या कहा?
फिल्म ‘ओम का हरी’ में लीड रोल प्ले करने वाले एक्टर अंशुमन झा ने कहा, ‘उनके (आशा भोसले) के रिकॉर्डिंग स्टूडियो में साथ में रहना मेरे लिए काफी खुशी का पल था. वहीं एक्टर ने उन्हें याद करते हुए कहा कि काश वो इस खुशी के पल में वो हमारे साथ होती.
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
53 mins agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
1 hr agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
3 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
3 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
5 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
6 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
9 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
10 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines