हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asha Bhosle की तबीयत अचानक बिगड़ी, मुंबई के अस्पताल में कराया गया भर्ती

बॉलीवुड की मशहूर गायिका का आशा भोसले की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें मुंबई स्थित ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खबर सामने आ रहे कि उन्हें सीने में इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में एडमिट कराया गया है.

विज्ञापन
आशा भोसले की अचानक बिगड़ी तबीयत

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले को सीने में इन्फेक्शन की वजह से उन्हें मुंबई के ब्रिज कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. गायिका ने म्यूजिक इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है. आशा भोसले के गाने लोगों को काफी पसंद आते हैं. ऐसे में उनकी तबीयत को लेकर हर कोई काफी परेशान नजर आ रहा है.

फिल्मी दुनिया में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली मशहूर सिंगर आशा भोसले आज यानी 11 अप्रैल 2026 को उन्हें बहुत ज्यादा थकान और सीने में इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दरअसल, यह जानकारी आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने एक्स हैंडल पर शेयर किया है. इतना ही नहीं उन्होंने लोगों से आग्राह किया है कि इस समय हमारी प्राइवेसी (निजता) का ध्यान रखें. उनका इलाज चल रहा है और हमें उम्मीद है कि वे जल्द ही ठीक हो जाएंगी. उन्होंने आगे कहा कि हम आपको जल्दी ही उनकी सेहत के बारे में अपडेट देंगे. वहीं अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि मशहूर गायिका आशा भोसले को शनिवार 11 अप्रैल को दिल का दौरा (कार्डियक अरेस्ट) पड़ा, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है.

बता दें कि अस्पताल के बाहर पैपराजी पहुंचे हैं. वहीं आशा भोसले के फैंस इस खबर को सुनने के बाद काफी परेशान नजर आ रहे हैं. इतना ही फिल्मी दुनिया में भी इस खबर के बाद सेलेब्स काफी परेशान नजर आ रहे हैं. आशा भोसले पिछले 70 सालों से फिल्मी इंडस्ट्री में एक्टिव है.

विज्ञापन

आशा भोसले ने कब गाया था पहला गाना?

आपको बता दें कि आशा भोसले ने साल 1948 में पहला गाना गाया था, जिसके बोल हैं, ‘सावन आया है’ इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था. दरअसल, आशा भोसले ने अभी तक के करियर में करीब 16,000 गाने गाए है, जो सिर्फ हिंदी ही नहीं मराठी, भोजपुरी, तमिल, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, अंग्रेजी, मलयालम, और रूसी भाषा में मौजूद है. पुराने जमाने में आशा भोसले के गाने के बिना फिल्में भी आधुरी सी मालुम होती थीं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola