Asha Bhosle अनोखे तरीके से मनाएंगी बर्थडे; दुबई में स्पेशल सेलिब्रेशन, जुटेंगे हजारों लोग

Asha Bhosle

Asha Bhosle

Asha Bhosle: सुरों की मल्लिका कही जाने वाली महान गायिका आशा भोंसले का आज 90वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर प्रसिद्ध गायिका दुबई में ब्रॉडवे-शैली के संगीत कार्यक्रम के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी।

विज्ञापन

साथ ही इस कॉन्सर्ट के दौरान वह अपने लोकप्रिय गाने प्रस्तुत करेंगी और उन पर थिरकेंगी भी। फैंस भी आशा भोंसले को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं।

विज्ञापन

Asha Bhosle दुबई में मनाएंगी अपना 90वां जन्मदिन

बता दें कि मशहूर गायिका आशा भोंसले शुक्रवार को 90 साल की हो गईं। गायिका दुबई में एक भव्य संगीत कार्यक्रम के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी। महान गायिका आशा भोंसले ने इस बारे में बात करते हुए बताया है कि मुझे असाधारण चीजें करना पसंद है। मैंने अपने 90वें जन्मदिन पर एक शानदार संगीत कार्यक्रम करने का फैसला किया। मुझे संदेह है कि दुनिया में किसी ने भी यह उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन

संगीत मेरा जीवन रहा है- आशा

इसके आगे उन्होंने कहा कि 90 साल की उम्र में भी महान गायक के लिए संगीत कार्यक्रम का चुनाव करना आसान था। संगीत मेरा जीवन रहा है और उसने मुझे बहुत कुछ दिया है। आशा भोंसले ने कहा कि आमतौर पर वह अपना जन्मदिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ ही मानती हैं और किसी भी जन्मदिन की पार्टी आयोजित करने से बचती हैं। हालांकि इस जन्मदिन पर वह कुछ अलग होना चाहती थी क्योंकि वह 90 साल की हो गईं।

विज्ञापन

यह जन्मदिन अलग है- आशा

आशा भोंसले ने कहा कि यह जन्मदिन अलग है। मैं 90 साल की हो जाऊंगी। मैंने सोचा 90 साल की होने के लिए एक संगीत कार्यक्रम करने से बेहतर तरीका क्या हो सकता है। आशा@90 नामक उनका संगीत कार्यक्रम आज यानी 8 सितंबर को दुबई के कोका-कोला एरिना में आयोजित किया जाएगा।

रगों में सुरों को उमड़ते हुए महसूस करती हूं- आशा

बता दें कि आशा भोंसले ने अपने आठ दशक लंबे करियर के दौरान खुद को एक संगीत दिग्गज के रूप में स्थापित किया है और उनका मानना ​​है कि उम्र के साथ संगीत के साथ उनका रिश्ता और मजबूत हुआ है। आशा भोंसले ने बताया है कि मैं अब सिर्फ एक धुन नहीं गाती, मैं अपनी रगों में सुरों को उमड़ते हुए महसूस करती हूं। यह लगभग वैसा ही है जैसे मैं संगीत देखती हूं। इसे समझाना मुश्किल है और इसे समझने के लिए इसे महसूस करना पड़ता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ