Asha Bhosle Birthday: ‘ओ मेरे सोना रे सोना रे सोना’, ‘इन आंखों की मस्ती’ और ‘ले गई’ जैसे जबरदस्त और एवरग्रीन गानों को अपनी आवाज देने वाली इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) आज अपना 89वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने करियर में करीबन 16 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। आशा बचपन से ही कुछ अलग मिजाज की रही हैं। आशा बस वो काम करना पसंद करती है, जो उनको पसंद हो। हालांकि, उनकी बहन लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अपनी गायकी के साथ-साथ अपने नरम स्वभाव के लिए जानी जाती थीं। भले ही दोनों एक दूसरे से दूर रहा करती थी, लेकिन दोनों के बीच प्यार भरपूर था।
दोनों बहनों की कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों ने अपने करियर में काफी कुछ पाया, लेकिन दोनों बहनों ने बचपन में काफी सहा भी। लता ने महज 14 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था, क्योंकि उनके सिर पिता का साया उठ चुक था और वो अपने घर की सबसे बड़ी बेटी थीं।
Asha Bhosle को नहीं पसंद था नियमों में बंधना
वहीं, जब आशा भोसले भी बड़ी हुई तो लता ने उनसे भी यहीं उम्मीद लगाई की वो भी घर की जिम्मेदारी उठाने में साथ देंगीं, लेकिन आशा बचपन से ही कुछ मिजाज की रही हैं। उन्होंने नियमों में बंध कर रहना पसंद नहीं था। आशा ने लता को तब हैरान कर दिया था, जब उन्होंने महज 16 साल की उम्र में 31 साल के गणपतराव भोंसले से शादी कर ली थी।
ये थी दोनों बहने के बीच दरार की वजह
गणपतराव भोंसले, लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के सेक्रेटरी हुआ करते थे। लता ने दोनों की रिश्तों को कभी मंजूरी नहीं दी थी और इस वजह ने दोनों बहनों के बीच दूरी और दरार पैदा कर दी। बताया जाता है कि कई सालों तक दोनों के बीच बात भी नहीं हुआ करती थी। आशा भोसले ने अपने परिवार से सभी संबंधों को तोड़ दिया था।
नहीं चल पाया आशा और गणपतराव का रिश्ता
शादी के बाद दोनों के तीन बच्चे हुए, लेकिन दोनों की शादी का बेहद दर्दनाक अंत रहा। खुद आशा भोसले की बहद लता मंगेशकर ने अपने एक इंटटरव्यू के दौरान कहा था कि ‘मुझ पता था ये आशा के सही रिश्ता नहीं है’, लेकिन फिर भी दोनों बहन के बीच की दूरी कभी खत्म नहीं हो पाई। बता दें कि आशा भोसले ने साल 1980 में RD बर्मन से शादी की, लेकिन ये रिश्ता भी कुछ खास चल नहीं पाया।
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
2 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
4 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
4 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
5 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
6 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
7 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
8 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
23 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines