Asha Bhosle Birthday: हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री की दिग्गज सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) आज यानी 8 सितंबर को अपना 89वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपनी गायकी के दम पर म्यूजिक इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई। महज 10 साल की उम्र से गायकी की शुरुआत करने वाली सिंगर ने अपने करियर में 11 हजार से ज्यादा गानें गा चुकी हैं।आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
अभी पढ़ें – Akshay Kumar Birthday: मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत, ऐसे बने ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार
79 साल की उम्र में किया डेब्यू
बतौर सिंगर अपनी पहचान बनाने के बाद आशा भोसले ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। सिंगर ने 79 साल की उम्र में मराठी फिल्म ‘माई’ से एक्टिंग डेब्यू किया। सिंगर का एक्टिंग डेब्यू शानदार रहा। बतौर एक्ट्रेस फैंस ने उन्हें काफी पसंद किया।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम
8 सितंबर 1933 में महाराष्ट्र के सांगली में जन्मी आशा भोसले को बचपन से ही सिंगिंग का शौक था। दिवंगत सिंगर स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Swar Kokila Lata Mangeshkar) की छोटी बहन आशा को शुरुआत में जरा भी अंदाजा नहीं था कि एक दिन लोग उनकी आवाज की पूजा करेंगे। उन्होंने साल 1948 से हिंदी फिल्मों में गाना शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने 22 भाषाओं में गीत गाए। यहां तक की सर्वाधिक स्टूडियो रिकॉर्डिंग के लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book Of World Record) में भी दर्ज है।
कुकिंग था आशा ताई का प्लान-बी
गोल्डन आवाज की मालकिन आशा भोसले ने यूं तो संगीत की दुनिया में काफी नाम कमाया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिंगिंग के अलावा उनके पास एक बी-प्लान भी था। बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें करियर के शुरुआत से ही कुकिंग का बेहद शौक है। अपनी मधुर आवाज से फैंस को मंत्रमुग्ध कर देने वाली आशा भोसले खाना बनाने में माहिर हैं। उनके हाथों का बना खाना कई सेलेब्स को बहुत पसंद था। यहां तक की उनका कहना है कि अगर वह सिंगर नहीं होती तो कुक बन जातीं।
अभी पढ़ें – Thank God: ‘थैंक गॉड’ का फर्स्ट लुक आउट, सिंघासन पर बैठे नजर आए अजय देवगन
देश-विदेश में चलते हैं आशाज नाम से रेस्टोरेंट
बता दें कि अपनी शानदार सिंगिंग के लिए कई अवार्डस से सम्मानित हो चुकी आशा भोसले कई रेस्टोरेंट की मालकिन भी हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सिंगर के ‘आशाज’ (Asha’s) नाम से दुबई और कुवैत में रेस्टोरेंट हैं। इसके अलावा सिंगर का रेस्टोरेंट बिजनेस अबुधबी, दोहा और बहरीन जैसे देशों में भी फैला हुआ है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो आशा जी ने अपने रेस्टोरेंट के शेफ्स को खुद 6 महीने तक ट्रेनिंग दी है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
शाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
2 mins ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
20 mins agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
59 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
2 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
2 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
21 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
22 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines