Asfiya Khan Last Instagram Post: मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर असफिया खान का सड़क हादसे में निधन हो गया है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर पनवेल के पास एक भीषण एक्सीडेंट हुआ, जिसमें असफिया की मौत हो गई। अचानक आई इस खबर पर फैंस को यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। इस बीच अब असफिया का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि असफिया के लास्ट पोस्ट में क्या है?
असफिया का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट
असफिया के आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट की बात करें तो उसमें देखा जा सकता है कि वो बहुत सारे लड़कों के साथ नजर आ रही हैं। सभी उनके साथ फोटो ले रहे हैं। असफिया भी वीडियो में स्माइल करती नजर आ रही हैं। वीडियो में असफिया पूरे ग्रुप के साथ चलती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर यूजर्स ने जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि प्लीज कोई बताओ कि इन्हें क्या हुआ? दूसरे यूजर ने लिखा कि फेक खबर है या सच है।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा कि जिंदगी चार दिन की है। चौथे यूजर ने लिखा कि मिस यू बहन। पांचवें यूजर ने लिखा कि भगवान इन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। एक और यूजर ने लिखा कि भावपूर्ण श्रद्धांजलि दीदी। एक अन्य ने लिखा कि रेस्ट इन पीस। इस तरह यूजर्स असफिया के पोस्ट पर कमेंट्स कर रहे हैं। गौरतलब है असफिया खान का पनवेल के पास भयंकर एक्सीडेंट हुआ और इस हादसे में उनकी जान चली गई।
बेहद बड़ा था हादसा
इस दौरान असफिया के साथ चार लोग और भी थे और सभी गंभीर रूप से घायर हो गए हैं। इस हादसे में असफिया को गंभीर चोटें आई थी। हादसे के बाद असफिया को आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हॉस्पिटल पहुंचते ही असफिया की मौत हो गई। असफिया के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़-सा टूट पड़ा है। हर कोई उनके फोटो को शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दे रहा हैं।
यह भी पढ़ें- Param Sundari का ट्रेलर हुआ जमकर ट्रोल, यूजर्स ने बताया- सस्ती चेन्नई एक्सप्रेस
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
53 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 hr ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
2 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
7 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines