Aryan Khan The Bads of Bollywood teaser Anyalsis: सपनों की दुनिया मुंबई में स्टारडम हासिल करने का जज्बा लेकर दूर-दूर के हिस्सों से उभरते कलाकार पहुंचते हैं। उनमें से चुनिंदा ही कामयाब हो पाते हैं। उनमें से एक-दो ही ऐसा निकलते हैं जो स्टारडम हासिल कर भी लेते हैं। उन्हीं सपनों को पूरा करने की कहानी है The Ba***ds Of Bollywood। बॉलीवुड के किंग खान और रोमांस के बादशाह शाहरुख खान के बेटे के निर्देशन में बनी फिल्म के टीजर को देख फैंस बेहद इंप्रेस दिखे।
शाहरुख की बॉलीवुड जर्नी से इंस्पायर
टीजर में बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों के कैमियो के साथ-साथ शाहरुख खान और आर्यन खान की जिंदगी के छोटे पलों को जोड़ा है। शाहरुख खान टीजर इवेंट में बेहद इमोशनल नजर आए। वहीं, आर्यन ने बताया कि उनकी ये फिल्म उनके पिता शाहरुख की बॉलीवुड जर्नी से इंस्पायर है। कहानी का मुख्य नायक लक्ष्य कैसे बॉलीवुड में स्टारडम हासिल करता है। शाहरुख खान भी गैर फिल्मी परिवार से दिल्ली से मुंबई आकर बॉलीवुड के बादशाह बने।
क्या है टीजर का पहला सीन?
टीजर के शुरुआती सीन में लक्ष्य को एक्शन सीक्वेंस करते हुए दिखाया गया है। शाहरुख की आवाज गूंजती है, बॉलीवुड एक सपनों का शहर पर ये सपनों का शहर सबका नहीं होता अर्थात यह शहर हर किसी को स्वीकार नहीं करता और इस सपनों की दुनिया में कुछ लोग हीरो के घर पैदा होते हैं, कुछ हीरो पैदा होते हैं। एक नायक के घर में, कुछ जन्मजात नायक होते हैं। फिल्म में नवोदित अभिनेत्री साहेर बांबा ‘नेपोकिड’ बनी हैं, जबकि बॉबी देओल सुपरस्टार के किरदार में नजर आएंगे। प्रीव्यू में अभिनेता की दमदार एंट्री होती है- बिल्कुल शाहरुख के स्टारडम की तरह।
यह भी पढ़ें: Ba***ds Of Bollywood के प्रीमियर लॉन्च में इमोशनल हुए SRK, बेटे आर्यन के लिए क्या बोले किंग खान?
सतीश शाह के किरदार को श्रद्धांजलि
आर्यन ने फिल्म के माध्यम से सतीश शाह के शाहरुख की फिल्म मैं हूं ना के प्रोफेसर के किरदार को फिर से दोहराया है। मैं हूं ना फिल्म में जिस तरह प्रोफेसर के किरदार में सतीश शाह अक्सर शाहरुख से बात करते हुए उन पर थूकते थे। द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में राघव जुयाल लक्ष्य से बात करते हुए उन पर थूकते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि यह महज कॉमिक श्रद्धांजलि है। वहीं, करण जौहर ने इस फिल्म के माध्यम से उन नेपो आलोचकों को करारा जवाब दिया जो अक्सर उन पर बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने और स्टार किड्स को मौका देने का आरोप लगाते हैं। ऐसा लगता है जैसे करण इस दृश्य में अपने सभी आलोचकों पर भड़ास निकाल रहे हैं। करण दिवंगत बॉलीवुड निर्माता यश जौहर के बेटे हैं।
सलमान-रणवीर का कैमियो, आर्यन का जेल सीन
शाहरुख की फिल्म ओम शांति ओम की तरह आर्यन खान की इस फिल्म में भी कैमियो करने वालों की कमी नहीं। सलमान खान अपने चिरपरिचित बेपरवाह अंदाज़ में आते हैं और जिस पार्टी में वो जा रहे हैं, बकवास पार्टी कहते हुए उसकी खिल्ली उड़ाते हैं। वहीं, रणवीर सिंह भी अपनी फिल्म गली बॉय का मशहूर डायलॉग बोल रहे हैं – “हार्ड हां, बहुत हार्ड।” इसमें एक जेल सीन भी है, जिसमें मुख्य नायक लक्ष्य जेल में एक रात बिताने के बाद बाहर निकलते हुए दिखाई देते हैं। एक पुलिस अधिकारी लक्ष्य से कहता है, टेंशन नहीं लेने का अंदर जाने के बाद लोग और भी मशहूर हो जाते हैं। इस सीन के माध्यम से आर्यन ने अपनी जिंदगी के उस कड़वे वक्त को याद किया, जब उन्हें जेल जाना पड़ा था।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
15 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
15 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
16 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
16 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
18 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines