Aryan Khan The Ba***ds of Bollywood Cast: शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान इंडस्ट्री में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आर्यन एक्टिंग में नहीं बल्कि फिल्म मेकिंग से डेब्यू कर रहे हैं। आर्यन के डायरेक्शन में बनी ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का हाल ही में प्रीव्यू लॉन्च इवेंट हुआ। वहीं मेकर्स ने इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर को रिलीज होने जा रही इस सीरीज में स्टार्स की भरमार है। बॉबी देओल से लेकर राघव जुयाल तक इस सीरीज में शामिल हैं। चलिए जानते हैं आर्यन खान की इस सीरीज में और कौन-कौन से सितारे नजर आने वाले हैं?
यह भी पढ़ें: The Ba***ds Of Bollywood के प्रीव्यू लॉन्च इवेंट में क्या बोले आर्यन खान? सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
सीरीज में कौन-कौन?
आर्यन की इस सीरीज का ट्रेलर काफी धमाकेदार है। इस सीरीज में ऑडियंस को एक्शन, ड्रामा और रोमांस का भरपूर डोज मिलेगा। सीरीज में एक-दो नहीं बल्कि कई सितारे मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसमें बॉबी देओल, साहेर बम्बा, लक्ष्य, राघव जुयाल, मोना सिंह, मनीष चौधरी, गौतमी कपूर, मनोज पाहवा, विजयंत कोहली, अन्या सिंह और रजत बेदी लीड रोल में नजर आ रहे हैं।
इन सितारों का कैमियो
वहीं स्टारकास्ट के साथ-साथ कुछ बॉलीवुड सुपरस्टार्स कैमियो भी करते नजर आएंगे। ट्रेलर में भी इनकी झलक देखने को मिली है। इनमें सलमान खान, रणवीर सिंह, शाहरुख खान और करण जौहर के नाम शामिल हैं। अब इन सितारों को एक-साथ देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इस सीरीज को लेकर काफी बज बन गया है।
प्रीव्यू लॉन्च इवेंट में शाहरुख हुए भावुक
बता दें हाल ही में आर्यन खान की इस सीरीज का प्रीव्यू लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया। इस इवेंट की ओपनिंग शाहरुख खान ने की। शाहरुख इस दौरान काफी इमोशनल नजर आए। वहीं उन्होंने ही स्टेज पर अपने बेटे आर्यन खान को इनवाइट किया। इसके बाद आर्यन खान ने अपने पापा शाहरुख के साथ स्वैग में एंट्री ली और एक मजेदार स्पीच देकर ऑडियंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर आर्यन की स्पीच का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: The Ba***ds Of Bollywood Preview: जेल से स्टारडम तक, बॉलीवुड के राज खोलेगी Aryan की फिल्म
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
14 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
15 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
16 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
18 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines