Aryan Khan: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी बॉलीवुड में कदम रख चुके हैं। हालांकि वो एक्टिंग में नहीं बल्कि फिल्म मेकिंग से अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं। आर्यन के डायरेक्शन में बना शो ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का हाल ही प्रीव्यू लॉन्च इवेंट हुआ। इस दौरान आर्यन खान ने पहली बार मीडिया को स्टेज से संबोधित किया। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के लाडले का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। चलिए आपको भी बताते हैं आर्यन खान ने इस इवेंट में क्या कुछ कहा?
यह भी पढ़ें: Ba***ds Of Bollywood के प्रीव्यू लॉन्च में इमोशनल हुए SRK, बेटे आर्यन के लिए क्या बोले किंग खान?
आर्यन खान के स्वैग ने जीता दिल
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन खान के लिए इवेंट की ओपनिंग की। वहीं इसके बाद उन्होंने मंच पर शो के डायरेक्टर आर्यन खान को स्पीच देने के लिए इनवाइट किया। आर्यन खान ने अपने पापा के स्वैग में ही स्टेज पर एंट्री की। इसके बाद उन्होंने बड़ी मजेदार स्पीच के साथ मीडिया को संबोधित कर सबका दिल जीत लिया।
क्या बोले आर्यन खान?
आर्यन खान ने कहा, ‘मैं बहुत नर्वस हूं क्योंकि पहली बार मैं आप लोगों के सामने स्टेज पर आया हूं। दो-तीन दिनों से लगातार में इस स्पीच की प्रैक्टिस कर रहा हूं। मैं इतना ज्यादा नर्वस हूं कि मैंने अपनी स्पीच को टेलीप्रॉम्प्टर पर भी लिख लिया है। वहीं अगर लाइट चली गई तो उसके लिए मैं पेपर पर भी ये स्पीच लिखकर लाया हूं। वहीं अगर फिर भी कुछ गड़बड़ हुई तो मेरे साथ पापा हैं। और अगर मैं इन तरीकों को अपनाने के बाद भी गलती करता हूं तो आप सब मुझे माफ कर देना। क्योंकि ये मेरा पहली बार है।’
आर्यन ने की स्टारकास्ट की तारीफ
आर्यन ने आगे कहा कि हमने इस शो को बनाने के लिए चार साल की कड़ी मेहनत की है। हजारों टेक के बाद ये शो फाइनली बनकर तैयार हुआ है। मैं उन लोगों को भी शुक्र गुजार हूं जिनके बिना ये शो बनाना नामुमकिन था। वहीं इन लाइनों के बाद आर्यन खान ने अपनी स्पीच खत्म की। इसके बाद ऑडियंस ने आर्यन का हौसला बढ़ाते हुए तालियां के साथ खूब सराहना की।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर अब आर्यन की इस स्पीच का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यूजर्स उनको शाहरुख खान से कंपेयर कर रहे हैं। कुछ लोग बोल रहे हैं कि वो अपने पिता शाहरुख की हूबहू कॉपी हैं। वहीं बता दें आर्यन का ये शो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। इसमें बॉबी देओल, राघव जुयाल, गौतमी कपूर, अन्या सिंह, लक्ष्य, विजयंत कोहली और मोना सिंह जैसे कई बड़े सितारे नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: The Ba***ds Of Bollywood Preview: जेल से स्टारडम तक, बॉलीवुड के राज खोलेगी Aryan की फिल्म
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
16 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
16 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
17 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
17 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
18 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
19 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
20 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines