Shahrukh Khan, Aryan Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं। आर्यन खान इंडस्ट्री में डायरेक्टोरियल डेब्यू के लिए तैयार हैं। किंग खान के बेटे की आने वाली सीरीज ‘स्टारडम’ भी किसी ना किसी कारण सुर्खियों में आ ही जाती है। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि आर्यन खान अपने पिता शाहरुख खान के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि कैसे? तो आइए जानते हैं कैसे?
सीरीज ‘स्टारडम’ पर लेटेस्ट अपडेट
दरअसल, आर्यन खान की अपकमिंग सीरीज ‘स्टारडम’ पर एक लेटेस्ट अपडेट आया है। सीरीज से जुड़े इस हालिया अपडेट की मानें तो बताया जा रहा है कि इसमें एक सीन ऐसा होने वाला है, जो बॉलीवुड स्टार पैक से भरा होगा। बीते कुछ टाइम पहले तक कहा जा रहा था कि इसमें शाहरुख खान का भी जबरदस्त अंदाज देखने को मिलेगा, लेकिन अब कुछ और ही सामने आया है।
बॉलीवुड की 18 हस्तियां होंगी शामिल
लेटेस्ट जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि इस सीरीज में अब एक या दो नहीं बल्कि बॉलीवुड की 18 हस्तियां शामिल होने वाली हैं। जी हां, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आर्यन खान की सीरीज ‘स्टारडम’ के एक सीन में स्टार-पैक अवॉर्ड फंक्शन भी दिखाया जाएगा। वहीं, अगर इसकी शूटिंग की बात करें तो कहा जा रहा है कि इसकी शूटिंग भी बांद्रा में ही हो रही है।
महबूब स्टूडियो में हो रही शूटिंग
सीन की शूटिंग लोकेशन की बात करें तो कहा जा रहा है कि महबूब स्टूडियो में इसे शूट किया जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि अगर मिड-डे की रिपोर्ट की मानें तो कहा जा रहा है कि कुछ सेलिब्रिटीज ने इस सीन के लिए अपनी शूटिंग पूरी कर ली है। इस लिस्ट में शनाया कपूर, अर्जुन कपूर, राजकुमार राव और सिद्धांत चतुर्वेदी जैसे स्टार्स हैं।
30 स्टार्स शामिल हुए थे
अब आप सोच रहे होंगे कि इस सीन का शाहरुख से क्या लेना देना है, तो आपको बता देते हैं कि ये सीन शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के जैसा लग रहा है और उसकी याद दिला रहा है, लेकिन उस सीन में एक गाने के लिए 30 स्टार्स शामिल हुए थे। इसके अलावा जानकारी है कि इस सीन की शूटिंग 15 दिसंबर को पूरी हो जाएगी।
2025 में आएगी ‘स्टारडम’
वहीं, इस बार शूटिंग शेड्यूल में ‘स्टारडम’ के स्टार अवॉर्ड सीन के लिए आर्यन के पापा शाहरुख, सारा अली खान और ओरी शूटिंग करने वाले हैं। इसके अलावा कई अन्य सेलेब्स भी इस सीन में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि ये सीरीज 6 एपिसोड की होने वाली है और इसे अगले साल यानी 2025 में नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर किया जाएगा। आर्यन खान ने ना सिर्फ इसे डायरेक्ट किया है बल्कि इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है।
यह भी पढ़ें- Vikrant Massey ने फिल्मों से ब्रेक वाले पोस्ट पर तोड़ी चुप्पी, बोले- लोगों को समझ…
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 mins ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
14 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
18 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
18 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
19 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
20 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
20 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines