मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल से कुछ ना कुछ पोस्ट शेयर करते रहते हैं। लेकिन उनके बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) ने लंबे समय से सोशल मीडिया से ब्रेक ले रखा था। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ पिक्स शेयर की हैं, जो काफी वायरल हो रहा है। स्टारकिड ने आखिरी बार 15 अगस्त, 2021 को अपनी एक तस्वीर साझा की थी और इसके बाद से उन्होंने अब कुछ शेयर किया है।
अपने पोस्ट में आर्यन (Aryan Khan Shares pic with brother & sister) ने छोटी बहन सुहाना (Suhana Khan) और लाडले छोटे भाई अबराम (AbRam) के साथ एक ग्रुप पिक्चर शेयर की है। वहीं दूसरी तस्वीर में केवल दोनों भाई नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ आर्यन ने कैप्शन में लिखा, ‘हैट-ट्रिक।’ इंस्टाग्राम वर्ल्ड में आर्यन खान के पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। लेकिन जिस एक चीज ने सभी का ध्यान खींचा वो है इन बच्चों के पिता और एक्टर शाहरुख खान के कमेंट ने।
अभिनेता ने अपने बच्चों की तस्वीर को देखने के बाद कुछ ऐसा लिखा, जिससे हर कोई इत्तेफाक कर रखता होगा। उन्होंने एक परफेक्ट पिता की तरह अपने बच्चों से इन पिक्स के उनके पास ना होने की शिकायत की साथ ही उसे देने की डिमांड भी की। शाहरुख ने लिखा, ‘मेरे पास ये तस्वीरें क्यों नहीं हैं!!!!! इन्हें मुझे भेजो अभी।’ पिता के कमेंट पर आर्यन ने उन्हें जवाब दिया, “अगली बार जब मैं पोस्ट करूंगा तो मैं उन्हें आपके पास भेजूंगा। शायद कुछ वर्षों में।”
तस्वीर में अबराम और सुहाना के साथ दिख रहे आर्यन को नेटिजेंस काफी पसंद कर रहे हैं और अब तक इसे पांच लाख से ज्यादा ‘लाइक्स’ मिल चुके हैं। बी-टाउन के सेलेब्स ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं आर्यन की बहन सुहाना ने भी कमेंट किया है, उन्होंने पहले लिखा, ‘लव यू’, जबकि दूसरे कमेंट में उन्होंने लिखा, ‘मुझे क्रॉप करने के लिए थैंक्स।’
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
50 mins ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
58 mins ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
2 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
4 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
5 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
6 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines