Aryan Khan Networth: शाहरुख खान और गौरी खान के लाडले बेटे आर्यन खान अपना डायरेक्शनल डेब्यू करने वाले हैं। वो अपनी पहली सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से धमाल मचाने को बिल्कुल तैयार हैं। कहा जा रहा है कि इसकी कहानी शाहरुख की बॉलीवुड जर्नी से इंस्पायर है। सीरीज का टीजर भी रिलीज हो चुका है और इसे दर्शक पसंद कर रहे हैं। अब टीजर लांच के बाद फैंस आर्यन खान की लक्जरी लाइफस्टाइल के बारे में जानने को उत्साहित हैं। आइए जानते हैं आर्यन की नेटवर्थ
आर्यन खान की नेटवर्थ
किंग खान के बेटे आर्यन ने बाकी स्टार किड्स की तरह एक्टिंग को अपना करियर नहीं बनाया। उन्होंने बिजनेस और फिल्म डायरेक्शन की दुनिया में अपना नाम बनाया है। आर्यन खान के नेटवर्थ की बात की जाए तो, रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2025 में उनकी नेटवर्थ करीब 80 करोड़ रुपए है। उन्होंने साल 2022 में, ‘D’YAVOL’ की सह-स्थापना कर बिजनेस की दुनिया में एंट्री ली थी। इसके बाद, उन्होंने D’YAVOL X नाम की एक फैशन लाइन लॉन्च की जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। ग्लैमर दुनिया में आर्यन खान ने खुद को सिर्फ एक स्टार किड नहीं बल्कि एक यंग इन्वेस्टर और स्मार्ट इंटरप्रेन्योर के रूप में अलग पहचान दिलाई है।
यह भी पढ़ें:The Ba***ds Of Bollywood के प्रीव्यू लॉन्च इवेंट में क्या बोले आर्यन खान? सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
आर्यन की लग्जरी लाइफस्टाइल
आर्यन खान लग्जरी लाइफस्टाइल देखकर फैंस अक्सर हैरान रह जाते हैं। आर्यन को लग्जरी गाड़ियों का शौक है, उनके पास ऑडी A6, मर्सिडीज GLS 350D जिसकी कीमत 70 लाख रुपए है, मर्सिडीज GLE 43 AMG कूपे और BMW 730 LD जैसी कई गाड़ियां हैं। आर्यन को बलेनसिएगा के स्नीकर्स और 7.83 लाख रुपए की रोलेक्स कॉस्मोग्राफ डेटोना पहने भी देखा गया।
आर्यन की दिल्ली के पंचशील पार्क में प्रॉपर्टी
आर्यन ने दिल्ली के पंचशील पार्क में अपने परिवार के लिए आलीशान प्रॉपर्टी ली थी जिसकी कीमत 37 करोड़ रुपए बताई जा रही है। बता दें कि साल 2001 में शाहरुख खान और गौरी ने इसी प्रॉपर्टी का बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर 13 करोड़ में खरीदा था जिसकी कीमत अब लगभग 200 करोड़ रुपये है। इस नए इन्वेस्टमेंट से आर्यन खान की नेटवर्थ में काफी ग्रोथ हुई है।
आर्यन खान डेब्यू
आर्यन ने भले ही, एक्टिंग को अपना करियर नहीं चुना लेकिन वो कुछ प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने साल 2001 में आई फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में चाइल्ड एक्टर के रूप में काम किया था। उन्होंने 2018 में आई फिल्म जीरो की डायरेक्शन में भी भूमिका निभाई है। इसके बाद 2019 में ‘द लायन किंग’ में सिंबा के किरदार को अपनी आवाज दी थी। अब वो 2025 में नेटफ्लिक्स पर आने वाली सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से अपना डायरेक्शनल डेब्यू करेंगे। फिल्म में शाहरुख खान, सलमान खान और रणवीर सिंह भी दिखाई देंगे। इसकी कहानी शाहरुख खान की बॉलीवुड जर्नी से इंस्पायर है।
यह भी पढ़ें: Ba***ds Of Bollywood के प्रीव्यू लॉन्च में इमोशनल हुए SRK, बेटे आर्यन के लिए क्या बोले किंग खान?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
12 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
13 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
14 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
15 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines