Aryan Khan: शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान ने भी बॉलीवुड में कदम रख दिया है। हालांकि वो एक्टर बनकर नहीं बल्कि फिल्ममेकर बनकर इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर रहे हैं। हाल ही में उनके अपकमिंग शो ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीव्यू लॉन्च इवेंट हुआ। जहां शो की कास्ट से लेकर आर्यन खान के पैरेंट्स शाहरुख खान और गौरी खान शामिल हुए। शाहरुख और गौरी ने आर्यन के साथ स्टेज भी शेयर किया। वहीं इस स्पेशल मौके पर शाहरुख आर्यन को देखकर काफी इमोशनल हो गए है। मीडिया के सामने एक खास स्पीच देते हुए उन्होंने अपने बेटे आर्यन पर गर्व जताया। चलिए आपको भी बताते हैं शाहरुख खान ने क्या कुछ कहा?
यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan के नेशनल अवॉर्ड जीतने पर सुहाना ने शेयर किया खास पोस्ट, क्या बोलीं एक्टर की लाडली?
बेटे के लिए शाहरुख ने की ओपनिंग
शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन के लिए इस इवेंट की ओपनिंग की। इस दौरान उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए एक बहुत प्यारी सी स्पीच दी। शाहरुख ने कहा कि मैं मुंबई की इस पावन धरती का शुक्रगुजार हूं। जिसने मुझे 30 साल तक ऑडियंस को एंटरटेन करने का मौका दिया। वहीं आज बेहद खास दिन है क्योंकि इसी पावन धरती पर मेरा बेटा भी अपना पहला कदम रखने जा रहा है।
क्या बोले किंग खान?
किंग खान ने आगे कहा कि अब वो कुछ देर बार आप लोगों के सामने आएगा तो अगर आपको उसकी बातें अच्छी लगे तो तालियां बजाकर उसका उत्साह बढ़ाएं। जितना प्यार आपने मुझे इन 30 सालों में दिया है उसका 150% प्यार आप मेरे बेटे पर भी इस्तेमाल करें। वहीं इसके बाद आर्यन खान स्टेज पर आए और मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान शाहरुख उन्हें देखकर काफी भावुक हो गए और उन्होंने आर्यन को गले लगा लिया। सोशल मीडिया पर भी पिता-बेटे का ये खास पल काफी वायरल हो रहा है। फैंस भी इस पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
शो में कौन-कौन आएगा नजर?
बता दें आर्यन खान के डायरेक्शन में बना ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ शो नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगा। इसमें कई बड़े-बड़े बॉलीवुड सितारे ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आएंगे। इनमें साहेर बम्बा, मनोज पाहवा, बॉबी देओल, लक्ष्य, मनीष चौधरी, मोना सिंह, राघव जुयाल, अन्या सिंह, विजयंत कोहली और गौतमी कपूर जैसे सितारे शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: एल्विश यादव से आर्यन खान तक, Google Trends में क्यों आए ये 6 नाम?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
14 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
15 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
16 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
18 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines