Arvind Swamy Birthday Special: साल 1992 में रिलीज हुई मणिरत्नम की फिल्म ‘रोजा’ को भला कोई कैसे भूल सकता है। इस रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म की कहानी ही नहीं बल्कि गाने भी बेहद पॉपुलर हैं। इस फिल्म से रातों-रात पॉपुलर हुए साउथ के एक्टर अरविंद स्वामी आज अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 18 जून, 1970 को चेन्नई में जन्में अरविंद स्वामी ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। ‘रोजा’ के बाद ‘बॉम्बे’ जैसी सुपरहिट फिल्म देने के अलावा उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दीं। आइए जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं अरविंद स्वामी से जुड़ी दिलचस्प बातें…
अरविंद स्वामी का डेब्यू
साउथ एक्टर अरविंद स्वामी ने साल 1991 में फिल्म ‘थलपति’ से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक्टर ने अर्जुन का किरदार प्ले किया था। इसके बाद ही दूसरी फिल्म उनकी ‘रोजा’ 1992 में रिलीज हुई। इस फिल्म को भी मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया था। फिल्म सुपर-डुपर हिट साबित हुई। वहीं अरविंद स्वामी रातों-रात फिल्म इंडस्ट्री पर छा गए। वहीं 1995 में ‘बॉम्बे’ करने के बाद वह घर-घर में मशहूर हो गए थे। उन्हें 90 के दशक का चॉकलेटी हीरो कहा जाता था।
डॉक्टर बनना चाहते थे अरविंद
रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टिंग में आने से पहले अरविंद स्वामी डॉक्टर बनना चाहते थे। हालांकि उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इसलिए उनकी किस्मत उन्हें फिल्म लाइन में ले आई। अपने करियर में अरविंद स्वामी ने 30 के करीब फिल्मों में काम किया है। साउथ के अलावा उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी किस्मत आजमाई है।
यह भी पढ़ें: Housefull 3 की ये एक्ट्रेस अब कहां? कभी थी माल्या की ‘कैलेंडर गर्ल’, अब इंडस्ट्री से हुई दूर
एक हादसे ने बदल दी जिंदगी
अरविंद स्वामी की जिंदगी में बदलाव उस वक्त आया जब अपने करियर के पीक पर उन्होंने फैमिली बिजनेस संभालने के लिए फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि कुछ साल के बाद एक्टर ने दोबारा फिल्मों में एंट्री करने की सोची थी लेकिन एक भयानक एक्सीडेंट ने उनके सपने को चूर कर दिया। अरविंद हादसे में पैरालाइज हो गए थे। हालांकि कुछ साल बाद एक्टर ने वापसी की। उन्हें कंगना रनौत की फिल्म ‘थलाइवी’ में देखा गया था। पिछले साल अरविंद स्वामी तमिल फिल्म ‘मेयाझगन’ में नजर आए थे।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
9 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
9 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
12 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
13 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
18 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
19 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
20 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
22 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines