---विज्ञापन---

‘रोजा’ और ‘बॉम्बे’ से रातों-रात पॉपुलर हो गए थे Arvind Swamy, अब कहां 90 के दशक के चॉकलेटी हीरो?

Arvind Swamy Birthday Special: 'रोजा' और 'बॉम्बे' जैसी फिल्मों से घर-घर में मशहूर हुए एक्टर अरविंद स्वामी आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

---विज्ञापन---

Arvind Swamy Birthday Special: साल 1992 में रिलीज हुई मणिरत्नम की फिल्म ‘रोजा’ को भला कोई कैसे भूल सकता है। इस रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म की कहानी ही नहीं बल्कि गाने भी बेहद पॉपुलर हैं। इस फिल्म से रातों-रात पॉपुलर हुए साउथ के एक्टर अरविंद स्वामी आज अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 18 जून, 1970 को चेन्नई में जन्में अरविंद स्वामी ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। ‘रोजा’ के बाद ‘बॉम्बे’ जैसी सुपरहिट फिल्म देने के अलावा उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में दीं। आइए जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं अरविंद स्वामी से जुड़ी दिलचस्प बातें…

अरविंद स्वामी का डेब्यू

साउथ एक्टर अरविंद स्वामी ने साल 1991 में फिल्म ‘थलपति’ से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक्टर ने अर्जुन का किरदार प्ले किया था। इसके बाद ही दूसरी फिल्म उनकी ‘रोजा’ 1992 में रिलीज हुई। इस फिल्म को भी मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया था। फिल्म सुपर-डुपर हिट साबित हुई। वहीं अरविंद स्वामी रातों-रात फिल्म इंडस्ट्री पर छा गए। वहीं 1995 में ‘बॉम्बे’ करने के बाद वह घर-घर में मशहूर हो गए थे। उन्हें 90 के दशक का चॉकलेटी हीरो कहा जाता था।

---विज्ञापन---

डॉक्टर बनना चाहते थे अरविंद

रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टिंग में आने से पहले अरविंद स्वामी डॉक्टर बनना चाहते थे। हालांकि उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इसलिए उनकी किस्मत उन्हें फिल्म लाइन में ले आई। अपने करियर में अरविंद स्वामी ने 30 के करीब फिल्मों में काम किया है। साउथ के अलावा उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी किस्मत आजमाई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Housefull 3 की ये एक्ट्रेस अब कहां? कभी थी माल्या की ‘कैलेंडर गर्ल’, अब इंडस्ट्री से हुई दूर

एक हादसे ने बदल दी जिंदगी

अरविंद स्वामी की जिंदगी में बदलाव उस वक्त आया जब अपने करियर के पीक पर उन्होंने फैमिली बिजनेस संभालने के लिए फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि कुछ साल के बाद एक्टर ने दोबारा फिल्मों में एंट्री करने की सोची थी लेकिन एक भयानक एक्सीडेंट ने उनके सपने को चूर कर दिया। अरविंद हादसे में पैरालाइज हो गए थे। हालांकि कुछ साल बाद एक्टर ने वापसी की। उन्हें कंगना रनौत की फिल्म ‘थलाइवी’ में देखा गया था। पिछले साल अरविंद स्वामी तमिल फिल्म ‘मेयाझगन’ में नजर आए थे।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 18, 2025 08:39 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola