Arvind Swami: सिनेमाजगत में कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही अपने करियर की शुरूआत कर दी। हालांकि इनमें से कुछ ने तो सफलता हासिल की और कुछ सितारे मेहनत के बाद भी नहीं चमक सकें।
आज हम आपको एक ऐसे ही सितारे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी पॉपुलैरिटी तो तेजी से बढ़ी, लेकिन उनका स्टारडम ज्यादा लंबे टाइम तक नहीं चला। चलिए जान लेते हैं कि कौन है वो सितारा?
यह भी पढ़ें- हसबैंड के किसिंग सीन पर बोलीं एक्ट्रेस, मौका मिला तो मैं भी करूंगी
कम उम्र में की थी करियर की शुरूआत
साल 1991 में अरविंद स्वामी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। एक्टर की पहली फिल्म थलापति, जिसे मणिरत्नम ने बनाया था। इसके साथ ही अरविंद के पास मणिरत्नम की फिल्म 1992 में रोजा और 1995 में बॉम्बे में से उन्हें खास पहचान मिली। यही वो फिल्में हैं, जिन्होंने अरविंद को स्टार का टैग दिया। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने साल 1997 में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म मिनसारा कनवु में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया।
‘सात रंग के सपने’ से किया बॉलीवुड डेब्यू
इसके बाद एक्टर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया और उनकी पहली फिल्म ‘सात रंग के सपने’ थी। ये टाइम अरविंद की लाइफ का बेहद खास समय था, क्योंकि उस समय उनको रजनीकांत और कमल हासन के बाद एक बेहतर कलाकार के रूप में देखा जाता था। अरविंद स्वामी की पॉपुलैरिटी रातों-रात बढ़ती ही जा रही थी, लेकिन बावजूद इसके बेहद कम समय में ही उन्होंने अपने स्टारडम को खो दिया।
2005 में हुआ एक्टर का एक्सिडेंट
दरअसल, उस दौरान एक्टर के खाते में लीड रोल वाली कई फिल्में थी, लेकिन एक के बाद एक फिल्मों से उन्हें हटा दिया गया और एक्टर की दो फिल्में तो प्रोडक्शन में ही रह गई। लगातार करियर में गिरावट के चलते एक्टर ने फैसला लिया कि वो अब इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगे और उन्होंने एक्टिंग करना बंद कर देंगे। हालांकि साल 2005 में अरविंद स्वामी का एक्सिडेंट भी हो गया था। इस हादसे में एक्टर का पैर पैरालाइज हुआ, जिसका करीब 4 से 5 साल तक इलाज चला।
करोड़ोपति बन गए अरविंद स्वामी
इसके बाद अरविंद स्वामी ने बिजनेस में एंट्री की। बिजनेस में एक्टर की किस्मत ऐसी चमकी कि वो करोड़ोपति बन गए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर की कंपनी ने साल 2022 में $418 मिलियन (3,300 करोड़ रुपये) का रेवेन्यू अर्न किया था। हालांकि आज भी फैंस एक्टर की अदाकारी के दीवाने हैं।
संबंधित खबरें
रहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
43 mins agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
1 hr agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
3 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
3 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
4 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
6 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
8 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
9 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
10 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines