Arvind Akela Kallu Bhojpuri Songs: भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ ‘प्रेम विवाह’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. शादी के जोड़े में फोटो शेयर कर कल्लू और काजल ने अपने फैंस को भी चौंका दिया. वहीं हाल ही में दोनों ने एक और लेटेस्ट फोटो शेयर की जिसमें ये दोनों चंद्रिका देवी के मंदिर में एक-साथ आर्शीवाद लेते नजर आ रहे हैं. फैंस को लग रहा है कि दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं, लेकिन इसकी सच्चाई ये है कि अरविंद अकेला कल्लू और काजल राघवानी की अपकमिंग फिल्म प्रेम विवाह आ रही है. इस फिल्म में दोनों ने पति-पत्नी का किरदार निभाया है जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इसके साथ ही अरविंद अकेला कल्लू के गाने तो भोजपुरी इंडस्ट्री की शान हैं. आज हम आपको अरविंद अकेला कल्लू के टॉप 3 भोजपुरी गानों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें यूट्यूब पर मिलियन व्यूज मिले हैं.
नाच रे पतरकी
साल 2021 में आया अरविंद अकेला कल्लू का ये गाना यूपी-बिहार में खूब हिट हुआ था. इस गाने में कल्लू के साथ-साथ मशहूर भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज ने भी अपनी आवाज दी. वहीं एक्ट्रेस नेहा सिंह इस गाने में कमर मटकाती नजर आ रही हैं. यूट्यूब पर इस गाने के 26.79 करोड़ व्यूज हैं.
यह भी पढ़ें: ‘आशीर्वाद मिल गया…’, ‘प्रेम विवाह’ के बाद चंद्रिका देवी के मंदिर पहुंचे भोजपुरी स्टार कल्लू और काजल राघवानी
चोलिया के हूक
साल 2004 में रिलीज हुआ ये भोजपुरी गाना अरविंद अकेला कल्लू के करियर का पहला गाना था. इस समय कल्लू की उम्र सिर्फ 9 साल थी. ये गाना आज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. इस गाने के यूट्यूब पर 10.4 करोड़ व्यूज हैं. अरविंद अकेला कल्लू का ये गाना 21 साल बाद भी भोजपुरी के ट्रेंडिंग गानों में शामिल है. सोशल मीडिया पर लोग इस गाने पर आज भी रील्स बना रहे हैं.
नाच रे पतरकी 2.0
अरविंद अकेला कल्लू का ये गाना साल 2021 में आए ‘नाच रे पतरकी’ का दूसरा वर्जन है. इसे ‘नाच रे पतरकी 2.0’ के नाम से रिलीज किया गया था. साल 2022 में रिलीज हुए इस गाने के भी यूट्यूब पर करोड़ों में व्यूज है. सोशल मीडिया पर भी लोग इस पर रील्स बनाते हैं. व्यूज की बात करें तो इस गाने के व्यूज यूट्यूब पर 44.3 करोड़ हैं.
यह भी पढ़ें: ‘शादी का खर्चा बचाने में सफल रहे’, काजल राघवानी ने शादीशुदा भोजपुरी स्टार कल्लू से रचाया ब्याह?
9 साल की उम्र में शुरू किया करियर
बिहार के बक्सर में जन्में अरविंद अकेला कल्लू ने महज 9 साल की उम्र में सिंगिंग में कदम रखा था. फिल्मों से ज्यादा कल्लू के गानों ने ऑडियंस के दिलों पर राज किया है. कल्लू के लगभग सभी गाने यूट्यूब पर आते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना चुके हैं. सोशल मीडिया पर भी रील्स में ये भोजपुरी गाने खूब वायरल हुए. ‘चोलिया के हूक’ गाना तो आज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल है.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines