Aruna Irani Shares Health Update: टीवी से लेकर हिंदी सिनेमा की फिल्मों में अपना जलवा दिखाने वाली दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी हाल ही में एक हादसे का शिकार हो गई थीं। इस हादसे में एक्ट्रेस को चोट लग गई थी। वहीं, अब अरुणा ने खुद अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने अपना हेल्थ अपडेट देते हुए क्या कहा?
अरुणा ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
Etimes, से बात करते हुए अरुणा ने अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया। इस दौरान अभिनेत्री ने कहा कि अगर मैं बहुत ज्यादा मस्ती करती हूं, तो ये तो होना ही था। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस की परेशानियां अभी भी कम नहीं हुई हैं। जी हां, बैंकॉक में चोट लगने के बाद अरुणा मुंबई आ गई थीं, लेकिन मुंबई आते ही उन्हें वायरस इनफेक्शन हो गया। इसकी वजह से एक्ट्रेस की परेशानी और भी बढ़ गई।
रिलैक्स होने के लिए बैंकॉक गई थीं एक्ट्रेस
अरुणा ने बताया कि वो बैंकॉक एक ट्रिप पर गई थीं और बस मस्ती के लिए गई थीं। उन्होंने बताया कि बैंकॉक जाने के पीछे एक वजह थी कि वो रिलैक्स करना चाहती थी। साथ ही वो खूब सारी शॉपिंग कर सकें। हालांकि, इस मौज-मस्ती के दौरान उनको चोट लग गई, जिससे उनका मेडिकल खर्च भी बढ़ गया। अरुणा ने बताया कि उनकी ये ट्रिप उन्हें उम्मीद से ज्यादा ही महंगी पड़ गई।
2 हफ्ते बैंकॉक में ही रहीं अरुणा
बता दें कि अरुणा ईरानी बैंकॉक में जब शॉपिंग करने गई थी, तभी अचानक से वो हादसे का शिकार हो गई। अरुणा ने सड़क किनारे अचानक से अपना बैलेंस खोया और वो गिर गईं, जिससे पैर में चोट लग गई। इसकी वजह से एक्ट्रेस को 2 हफ्ते बैंकॉक में ही रहना पड़ा। हालांकि, मुंबई आने के बाद उन्हें वायरस इनफेक्शन का भी सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि अरुणा ईरानी का फैनबेस बेहद बड़ा है और फैंस उनकी बेहद चिंता भी करते हैं। इसलिए सभी उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Kiara Advani प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद पहली बार आईं नजर, एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखा अलग ही ग्लो
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
50 mins agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
17 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
18 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
20 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
21 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
23 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines