एक अफवाह और बदल गई जिंदगी, करियर की पीक पर थी हसीना और फिर रेत की तरह हाथों से फिसला करियर

Aruna Irani: आज हम आपको हिंदी सिनेमा की एक ऐसी हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी एक अफवाह ने लाइफ ही चेंज कर दी और करियर अचानक से गिर गया। आइए आपको बताते हैं कि आखिर हैं ये अभिनेत्री?

Aruna Irani

Aruna Irani

Aruna Irani: बी-टाउन में बहुत से ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपनी लाइफ में बहुत कुछ देखा है। कुछ ऐसे भी हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री से सालों से गायब हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी हैं, जो करियर के पीक पर जाकर गिरावट की ओर बढ़े। आज हम आपको हिंदी सिनेमा की एक ऐसी ही हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी एक अफवाह ने लाइफ ही चेंज कर दी। आइए आपको बताते हैं कि आखिर हैं ये अभिनेत्री?

विज्ञापन

हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस

दरअसल, हम जिनके बारे में बात कर रहे हैं वो और कोई नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अरुणा ईरानी हैं। 70 और 80 के दशक में सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों में अहम किरदार निभाने वाली अरुणा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने अभिनय और अपनी खूबसूरती से लोगों का दीवाना बनाने वाली अरुणा जब अपने करियर के पीक पर थी तो एक ऐसी अफवाह उड़ी, जिसने एक्ट्रेस की पूरी लाइफ बदल दी।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aruna Irani (@arunairanikohli)

शादीशुदा स्टार के साथ रिलेशनशिप में

दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि जब अरुणा अपने करियर के पीक पर थी। तब उनको लेकर अफवाह आई कि वो शादीशुदा स्टार के साथ रिलेशनशिप में हैं। ये अफवाह सिर्फ उन तक नहीं बल्कि पूरी इंडस्ट्री में फैल गई और इसका असर सीधा अरुणा की प्रोफेशनल लाइफ पर हुआ और उनके करियर में बड़ी गिरावट आई। एक्ट्रेस को फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aruna Irani (@arunairanikohli)

हम बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अरुणा ने इस बारे में बात भी की और बताया कि मैंने और मशहूर कॉमेडी एक्टर महमूद ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है और हम बहुत अच्छे दोस्त भी रहे हैं, इससे ज्यादा कुछ भी नहीं। अरुणा ईरानी कहा कि जब महमूद से शादी की अफवाहों उड़ी तो उनके करियर पर असर हुआ और उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गई। उन्होंने कहा कि मेरी दो फिल्में कारवां और बॉम्बे टू गोवा- दोनों फिल्में सिनेमाघरों में चल रही थीं और दोनों जुबली थीं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aruna Irani (@arunairanikohli)

फिल्मों में काम मिलना बंद

दोनों फिल्मों को देख लोगों ने मेरी खूब तारीफ की, लेकिन इसके बाद मुझे फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया। अरुणा ने बताया कि उस टाइम ये अफवाहें बहुत पीक पर थी कि मैंने महमूद से शादी कर ली है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था। हालांकि उस दौरान हम भी बेवकूफ थे क्योंकि हमने मीडिया को बुलाकर कुछ भी साफ नहीं किया, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं और इन अफवाहों ने मेरे फिल्मी करियर के ट्रैक को पूरी तरह से बदल दिया। अरुणा ने बताया कि इन्हीं अफवाहों की वजह से महमूद की पत्नी ने भी उनसे मेरे साख काम करने से मना कर दिया। अरुणा ने बताया कि उस दौरान महमूद ने कहा था कि बहुत लड़ाई हो रही है और इसलिए अब हम साथ काम नहीं कर सकते।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ