हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कुछ बड़ा करने जा रहे हैं Arun Mashetty और तहलका, Bigg Boss से निकलते ही दिया इशारा

Arun Mahshetty  and Tehelka aka Sunny Arya Viral Video: बिग बॉस खत्म होने के बाद अब अरुण माशेट्टी और तहलका का साथ में एक वीडियो आया है। वीडियो में दोनों को अपने अगले मिशन की बात करते देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
Pic credit-news 24 arun and tehelka reveals plan

Arun Mahshetty  and Tehelka aka Sunny Arya Viral Video: बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले हुए दो दिन हो गए हैं। लेकिन अभी भी लोगों के दिमाग से इसका खुमार नहीं निकल रहा है। सोशल मीडिया पर बिग बॉस से जुड़े कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। विक्की जैन और अंकिता लोखंडे ने कल घर पर एक धमाकेदार पार्टी रखी। दूसरी तरफ शो के विनर मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) को भी अपनी जीत का जश्न मनाते हुए देखा गया। इस बीच बिग बॉस के जय वीरू का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। हम बात कर रहे हैं अरुण माशेट्टी  (Arun Mashetty) और तहलका (Tehelka aka Sunny Arya) की। बिग बॉस में इनके बीच में एक स्पेशल बॉन्ड था। जब से ये बिग बॉस में आए हैं, तब से ही इनकी दोस्ती के चर्चे मशहूर हैं।

क्या बोले दोनों भाई?

विरल भयानी पर दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ये अपने फैंस से बात कर रहे हैं। वीडियो में दोनों ने ये बताया है कि अब उन्हें बिग बॉस से बाहर आकर कैसा लग रहा है? साथ ही फैंस को अपने अगले प्लान का एक इशारा भी दिया है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें-Shantanu Maheshwari के साथ हुआ फ्रॉड

इस बात के लिए चाहिए जिगरा-तहलका

जब अरुण से पूछा गया कि आपको बिग बॉस से बाहर आकर कैसा लग रहा है? इसके जवाब में अरुण कहते हैं, ‘भाई मिल गया घर के अंदर और क्या चाहिए’। अरुण आगे कहते हैं, घर के अंदर ऐसी दोस्ती किसी की नहीं बनी होगी। साथ ही तहलका भी उनकी इस बात पर हामी भरते हैं और कहते हैं, ये सब करने के लिए भी जिगरा चाहिए। तहलका को वीडियो में आगे कहते हुए सुना गया, बहुत जल्द ही खुशियां आने वाली है, कुछ नया करेंगे। बस आप इंतजार कीजिए।  उनकी ये बात सुनकर लग रहा है वो अपने नए प्रोजेक्ट की बात कर रहे हैं। खैर उनका अगला प्लान क्या है, ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। फिलहाल दोनों का ये दोस्ताना देख उनके फैंस भी खुश हो गए हैं। फैंस ने कमेंट्स में हार्ट इमोजी की बरसात कर दी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें