Arun Khetrapal Ikkis Movie: ‘इक्कीस- द अनटोल्ड ट्रू स्टोरी ऑफ सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल’ का शानदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म में अगस्त्य नंदा लीड रोल में नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में दिख रहा है कि उन्होंने कितनी शानदार एक्टिंग कर अरुण खेत्रपाल का किरदार स्क्रीन पर जिंदा किया है. श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. फिल्म में 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध की कहानी को दर्शाया गया है. वहीं लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के कम उम्र में बलिदान देने वाली बहादुरी से भरी कहानी को भी बेहद खूबसूरती के साथ स्क्रीन पर उतारा गया है. रिलीज होते ही ट्रेलर की तो चारों तरफ तारीफ हो ही रही है, चलिए उस रियल लाइफ हीरो के बारे में बताते हैं जिन पर ये फिल्म बनी है.
कौन थे रियल हीरो अरुण खेत्रपाल?
अरुण खेत्रपाल का जन्म पुणे महाराष्ट्र में हुआ था. वो भारतीय सेना की ‘पूना हॉर्स’ रेजिमेंट का हिस्सा थे. 1971 में भारत-पाकिस्तान की लड़ाई में बॉर्डर पर शहीद हुए अरुण खेत्रपाल ने कम उम्र में अपने देश के लिए जान की बाजी लगा दी थी. 21 साल के अरुण खेत्रपाल भारतीय सेना के एक अधिकारी थे जिन्होंने अपनी बहादुरी से पाकिस्तान को नाकों चने चबवा दिए थे. महज 21 साल की उम्र में उन्होंने पाकिस्तान के कई टैंकों को तबाह कर दिया था.
यह भी पढ़ें: 7 स्टारकिड्स की लव लाइफ में आई बहार, खूब हो रहे इनके इश्क के चर्चे
परमवीर चक्र से हुए थे सम्मानित
अरुण खेत्रपाल की बलिदानी के लिए उन्हें सर्वोच्च सैन्य सम्मान और परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था. साल 1971 में बसंतर नदी के पास लड़ाई में अरुण खेत्रपाल का टैंक पाकिस्तानियों ने तहस-नहस कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी बहादुरी से जंग जारी रखी और पाकिस्तानियों के कई टैंक को नष्ट कर अपनी जान की बाजी लगा दी. अरुण खेत्रपाल का नाम भारतीय सेना के उन बहादुर सैनिकों में आता है जिनकी मिसाल आज भी भारतीय सेना में दूसरे सैनिकों को दी जाती है.
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan को ‘सुपरस्टार’ नहीं मानते उनके नाती, बिग बी को लेकर क्या बोले Agastya Nanda?
फिल्म की कास्ट
श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी ‘इक्कीस- द अनटोल्ड ट्रू स्टोरी ऑफ सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल’ फिल्म में अरुण खेत्रपाल का किरदार अगस्त्य नंदा ने निभाया है. इस फिल्म में अरुण खेत्रपाल की पर्सनल लाइफ को भी दिखाया गया है. इस फिल्म में अगस्त्य नंदा के साथ-साथ जयदीप अहलावत, धर्मेंद्र और सिमर भाटिया लीड रोल में नजर आए हैं. ये मूवी दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
36 mins agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
3 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines