Article 370 और Crakk में जीतने की होड़! कौन आगे कौन पीछे? जानें दूसरे दिन की कमाई

Article 370-Crakk Box Office Collection Day 2 (early estimates): ‘आर्टिकल 370’ और ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा‘ में बड़ा टकराव देखने को मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की टक्कर का असर इनकी कमाई पर देखा जा सकता है।

Article 370-Crakk Box Office Collection Day 2

Article 370-Crakk Box Office Collection Day 2, image credit- News24

Article 370-Crakk Box Office Collection Day 2 (early estimates): यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ और विद्युत जामवाल की फिल्म ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा‘ दोनों को ही सिनेमाघरों में दो दिन हो गए हैं। दोनों ही फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अब इन दोनों ही फिल्मों की दूसरे दिन की कमाई जानने के लिए फैंस बेकरार हैं। आइए आपको बताते हैं कि ‘आर्टिकल 370’ और ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा‘ ने दूसरे दिन कितना कारोबार किया है?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

विज्ञापन

‘आर्टिकल 370’ और ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा‘ की दूसरे दिन की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के शुरुआती अनुमान के अनुसार, यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, विद्युत जामवाल की फिल्म ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा‘ ने दूसरे दिन 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बता दें कि ये इन दोनों ही फिल्मों के शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं। ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

पहले दिन से भी कम कमा पाई क्रैक जीतेगा तो जिएगा

इसी के साथ अगर ‘आर्टिकल 370’ और ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा‘ के पहले दिन की कमाई की बात करें तो दोनों ही फिल्मों की कमाई आस-पास रही। जहां ‘आर्टिकल 370’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 5.9 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा‘ ने अपने ओपनिंग डे पर 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। ‘आर्टिकल 370’ की कमाई में पहले दिन के मुकाबले उछाल आया है, लेकिन ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा‘ की कमाई पहले दिन से भी कम हो गई है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)

संडे को कौन-सी फिल्म करेगी ज्यादा कमाई?

ऐसे में सवाल ये है कि क्या ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा‘, ‘आर्टिकल 370’ के आगे टिक पाएगी या फिर इसके बराबर भी कमा पाएगी। अब ये तो वक्त ही बताएगा कि कौन-सी फिल्म कितना कलेक्शन कर पाएगी। हालांकि मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म संडे को ठीक-ठाक कमाई कर सकती है। देखने वाली बात होगी कि दोनों फिल्मों में संडे को कौन ज्यादा कमा पाता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal)

‘आर्टिकल 370’ और ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा‘ में हुआ टकराव

बता दें कि जहां फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में यामी गौतम लीड रोल में हैं। वहीं, फिल्म ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा‘ में नोरा फतेही और विद्युत जामवाल अहम रोल अदा कर रहे हैं। दोनों ही फिल्मों को लेकर फैंस में क्रेज देखा गया था, लेकिन अगर अब इन फिल्मों की कमाई पर नजर डाले तो फिल्म ‘आर्टिकल 370’, फिल्म ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा‘  से अच्छा कलेक्शन कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ