Arti Singh Wedding Video: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) की भांजी आरती सिंह (Arti Singh) बीते दिन ही शादी के बंधन में बंधी हैं। दीपक की दुल्हनिया बनकर आरती सिंह ने सात फेरे ले लिए। अब उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा रही हैं। हर कोई जानना चाहता था कि क्या आरती की शादी में उनके नाराज मामा आशीर्वाद देने आएंगे या नहीं। तो फैंस की आंखों को वो वीडियो देखने के बाद जरूर सुकून मिला होगा जिसमें गोविंदा शादी में शामिल होते दिख रहे हैं और अपनी भांजी को आशीर्वाद दे रहे हैं।
आरती की शादी में टूटा ये रिवाज
वैसे इस शादी में सिर्फ गोविंदा का शामिल होना ही फैंस को नहीं चौंका रहा बल्कि एक और ऐसी चीज इस कपल की शादी में हुई है जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, एक्ट्रेस आरती सिंह ने अपनी शादी में एक पुराना रिवाज तोड़ दिया है। साथ ही उन्होंने अपनी शादी में लड़कियों के लिए एक नया ट्रेंड भी सेट कर दिया है। वैसे अक्सर ही सेलेब्रटीज की शादी में आपको पुराने रीती-रिवाजों के साथ छेड़छाड़ होती दिखाई देती होगी। लेकिन इस बार आरती ने अपनी शादी में जो रिवाज तोड़ा है उसे देखने के बाद कोई भी गुस्सा नहीं होने वाला।
खुद कार चलाकर ससुराल गईं आरती
बल्कि आरती का वीडियो देखने के बाद लोग भी इस बात पर खुश होते या फिर ये ट्रेंड फॉलो करते हुए ही नजर आने वाले हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि शादी के बाद जब लड़की विदा होती है तो वो अपने दूल्हे के साथ गाड़ी के पीछे वाली सीट पर रो रही होती है। ज्यादा से ज्यादा आपने किसी लड़की को अपनी शादी में हंसते हुए विदाई लेते हुए देखा होगा। लेकिन आरती सिंह की विदाई बेहद हटके थी। दरअसल, हुआ ये कि वो अपने दूल्हे को बिठाकर खुद कार चलाकर ससुराल गई हैं। अब लोग उन्हें देखकर ऐसा कह रहे हैं कि आरती दूल्हा लेकर भाग गईं।
यह भी पढ़ें: मॉडर्न दिखने के चक्कर में Esha Gupta से हो गई बेशर्मी की हदें पार! बोल्ड लुक ने मचाया बवाल
भाई बना रहा विदाई का वीडियो
ये मोमेंट इतना स्पेशल था कि खुद दुल्हन का भाई यानी कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) इस हटके विदाई का वीडियो बना रहे थे। आरती को खुद कार चलाते हुए ससुराल जाते देख कृष्णा भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। जल्द ही अब बाकी ब्राइड्स भी आरती के इस ट्रेंड को फॉलो करती दिख सकती हैं। फिलहाल फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
18 mins agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
3 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines