पराग त्यागी इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। पत्नी के निधन से पराग दुखी हैं और अभी भी शेफाली जरीवाला को खोने के गम से बाहर नहीं आए हैं। शेफाली को लेकर पराग हर रोज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। ऐसे में कुछ लोगों ने कहा कि पराग अपनी वाइफ शेफाली जरीवाली की मौत को पब्लिसिटी के लिए यूज कर रहे हैं। हालांकि, पराग ने खुद इसका जवाब दिया, लेकिन अब आरती सिंह भी ट्रोलर्स पर बरस पड़ी हैं। आइए जानते हैं कि उन्होंने पराग को ट्रोल करने वालों को लेकर क्या कहा?
ट्रोलर्स पर फूटा आरती का गुस्सा
आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में आरती ने पराग के पोस्ट को रि-शेयर करते हुए लंबा-सा कैप्शन लिखा है। आरती सिंह ने लिखा कि बिल्कुल सही, कितनी जल्दी हम लोगों को जज करते हैं और कुछ कितनी बकवास। आरती ने आगे लिखा कि जिस पर बीत रही होती है ना वो ही जानता है। क्या आपको पता है कि उन्होंने क्या कहा? क्या आपको पता है कि वो क्या चाहते हैं? नहीं।
क्या बोलीं आरती सिंह?
आरती ने लिखा कि बस सबको अपनी टिप्पणियां देनी हैं, बेशर्म लोग। इंस्टाग्राम पर कौन बात कर सकता है? पराग भैया, आपको और शक्ति मिले। आरती का ये पोस्ट ऐसे समय पर आया है, जब लोगों ने पराग को खूब उल्टा-सीधा कहा। बता दें कि पराग खुद भी इन ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दे चुके हैं। वहीं, अगर शेफाली की बात करें तो 27 जून को अचानक शेफाली के निधन की खबर आई थी।
अचानक आई शेफाली की मौत की खबर
अचानक हुई शेफाली की मौत से हर कोई हैरान रह गया। किसी को भी एकदम से उनकी मौत पर भरोसा नहीं हुआ, लेकिन सच यही था कि शेफाली अब इस दुनिया में नहीं रही। पुलिस अभी भी मामले की जांच में है और शेफाली की मौत कैसे हुई अभी कंफर्म नहीं हुआ है। शेफाली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उनकी मौत की असली वजह का पता लग सकेगा। हालांकि, कथित तौर पर कहा गया कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से शेफाली की अचानक मौत हुई है, लेकिन अभी भी इसको लेकर कंफर्मेशन नहीं आई है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 में नजर आएगी पॉपुलर क्रिकेटर की एक्स वाइफ, मेकर्स ने दे दिया ऑफर
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
10 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
21 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
23 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines