Arti Singh Podcast with Paras Chhabra: टीवी सेलेब आरती सिंह ने हाल ही में बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी की, जिसके काफी चर्चे हुए थे। अब आरती सिंह ने अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी खुलासे किए हैं। आरती सिंह ने पारस छापड़ा के साथ पॉडकास्ट में अपनी लाइफ को लेकर खुलकर बात की। आरती सिंह ने क्या कहा इस रिपोर्ट में देखिए।
कैसे हुई आरती-दीपक की शादी?
पारस छाबड़ा के साथ इस इंटरव्यू में आरती सिंह ने बताया कि उनकी अरेंज मैरिज हुई है। एक दिन वो अपनी शो की शूटिंग कर रही थीं तभी एक आंटी का कॉल आया जो रिश्ते कराती हैं, उन्होंने दीपक चौहान की बात आरती से की। इसके बाद दीपक ने आरती को फोन किया और आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि दीपक से पहली बार में ही आरती ने एक घंटे से भी ज्यादा वक्त तक बात की। दीपक ने फिर आरती सिंह की कुंडली मांगी, दोनों के 30 गुण मिले। आरती ने दीपक को लेकर कहा कि हम दोनों का नेचर सेम है। आरती ने कहा बात करने के 7 दिन के बाद ‘मुझे लगा कि हम रिलेशन में हैं। दीपक मुझे बहुत स्वीट और अच्छे लगे। दीपक बहुत शांत हैं।’
मामा गोविंदा को लेकर बोलीं आरती सिंह
आरती की शादी में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा भी आए थे। इसी पर जब आरती से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चिची मामा का आना मेरी शादी में बहुत बड़ी बात थी। मेरे साथ तो गोविंदा मामा का कुछ था ही नहीं। जब वो मेरी शादी में आए मैं बहुत खुश हूं। वो डांट भी दे तो सुनिए। मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं। मेरा उनके साथ कभी कुछ इशू था ही नहीं। जो कुछ भी हुआ मैं उसका कभी पार्ट नहीं थी। उन्होंने बहुत ख्याल रखा है, प्यार दिया है, कभी डांट भी दें तो सुनो लेकिन उन्होंने कभी नहीं डांटा।
सिद्धार्थ-शहनाज पर आरती का बयान
अब आरती और पारस एक साथ आए तो बिग बॉस 13 की बात ना हो ऐसा कैसे हो सकता है? पॉडकास्ट में दोनों ने आसिम रियाज, शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में भी बात की गई। आरती ने कहा बिग बॉस के दौरान मेरी, शहनाज गिल, आसिम रियाज, सिद्धार्थ शुक्ला की बहुत पक्की दोस्ती थी। आरती ने कहा मेरी बात सबसे होती है। शादी पर मैंने सभी को बुलाया था।
आरती की शादी में क्यों नहीं आए आसिम?
आरती सिंह ने कहा मैंने आसिम को शादी में नहीं बुलाया था क्योंकि हमारे बीच वो अपनापन मुझे नहीं लगता था। हम जिम में दोनों मिलते थे लेकिन कभी आसिम के साथ ऐसा अपनापन लगा ही नहीं। मेरी फिलहाल आसिम के साथ बात नहीं होती।
इसके अलावा आरती ने कहा कि ‘मुझे मेरी शादी में कोई महंगा गिफ्ट नहीं मिला है, मीडिया में मेरी शादी को लेकर झूठी खबरें फैलाई गईं कि मुझे शादी में किसी ने महंगी कारें दीं, किसी ने मुझे महंगा घर दिया। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था मुझे किसी ने कोई महंगा गिफ्ट नहीं दिया।’ दीपक चौहान को लेकर आरती ने कहा कि वो मीडिया के सामने नहीं आना चाहते। वो अपनी लाइफ को बहुत पर्सनल ही रखना चाहते हैं।
यह भी पढे़: POCSO Accused Armaan हुआ ट्रेंड; खुद की बहन ने भी लगाया था ये गंदा आरोप, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
7 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
10 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
10 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
12 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
13 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
14 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
15 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
15 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines