Arti Singh on Divorce Rumours with Dipak Chauhan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा की भांजी आरती सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। शादी के चार महीने बाद ही आरती और उनके पति दीपक चौहान के अलग होने की अफवाहों ने हर किसी को हैरान कर दिया। जी हां, इस वक्त गॉसिप टाउन में चर्चा हो रही है कि आरती सिंह अपने पति से शादी के चार महीने बाद ही अलग होने वाली हैं। आखिर क्या है इन अफवाहों की सच्चाई? आइए जानते हैं…
आरती सिंह ने किया रिएक्ट
पति दीपक चौहान संग अलग होने की खबरों पर आरती सिंह ने रिएक्ट करते हुए कहा कि मैं आज तक यही नहीं समझ पाई कि इस तरह की बातें कहां से शुरू हो जाती हैं? आरती ने कहा कि जब मैंने पहली बार इस तरह की बातें सुनी तो मैं हैरान रह गई और बहुत परेशान हो गईं। आरती ने आगे कहा कि जो भी लोग इस तरह की बातें करते हैं, वो मेरी नजर में फट्टू होते हैं और मेरी लाइफ में सब ठीक है। साथ ही मेरे और दीपक के बीच में भी सब ठीक है और हमें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। आरती ने इस तरह की सभी रूमर्स का खंडन करते हुए इन्हें बकवास बताया।
25 अप्रैल को हुई थी शादी
आरती और दीपक की बात करें तो दोनों ने शादी भी बहुत चर्चा में रही थी। कपल की शादी की फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी। आरती और दीपक भी फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर भी नजर आती रहती है। कपल में एक-दूसरे के लिए खूब प्यार देखने को मिलता है। बता दें कि आरती और दीपक ने 25 अप्रैल को शादी की थी। दोनों की शादी में टीवी के भी कई सितारे आए थे।
आरती ने शेयर किया पोस्ट
अपनी शादी के चार महीने पूरे होने पर आरती ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए आरती ने इसके कैप्शन में लिखा कि #dipakkiarti आज चार महीने हो गए, हमारी कहानी… ऊपरवाले का सबसे बड़ा आर्शीवाद। इस वीडियो में पहले आरती और दीपक का वेडिंग वेन्यू नजर आ रहा है। इसके बाद आरती समंदर किनारे नजर आ रही है और वाइस ओवर में दीपक कह रहे हैं कि आरती से मिलना तो ऐसे हुआ कि एक आंटी है, इसमें उनका बड़ा रोल है।
कैसे मिले आरती और दीपक?
इसके बाद आरती कहती हैं कि एक आंटी का फोन आया कि एक रिश्ता है आप देख लो। इसके आगे दीपक ने कहा कि जब मैंने आरती सिंह नाम सुना, तो मैंने कहा कि वो जो बिग बॉस में आई थी। आरती और दीपक के बारे में आगे जानने के लिए आप आरती का पोस्ट देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- वोदका का शॉट, प्रियंका सबसे हॉट… Urfi Javed ने बी-टाउन सितारों को क्यों लगाया अनोखे अंदाज में मक्खन?
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
6 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
8 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
10 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
14 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
15 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
16 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
17 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines