Arti Singh Mother’s Day Emotional Post: गोविंदा (Govinda) की भांजी आरती सिंह (Arti Singh) अपनी शादी से ही सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने उस दौरान सभी रस्मों में खूब लाइमलाइट बटोरी थीं। सबसे ज्यादा चर्चा तो आरती की शादी की हुई जब उनके रूठे मामा अपनी भांजी को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। गोविंदा को आरती की शादी में शामिल होता देख पूरी दुनिया हैरान थी। वहीं, आरती सिंह की विदाई का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था जिसमें एक्ट्रेस खुद कार चलाकर अपने दूल्हे राजा को ले गई थीं।
मदर्स डे पर इमोशनल हुईं आरती
वहीं, अब आरती सिंह की शादी से जुड़ा एक खास खुलासा हुआ है। एक्ट्रेस ने अब अपने फैंस को मदर्स डे के स्पेशल मौके पर एक सीक्रेट बताया है। एक्ट्रेस की शादी का उनकी मां से एक खास कनेक्शन है। आरती सिंह अपनी शादी पर मां को खास तरीके से ट्रिब्यूट दिया था। इस बारे में उन्होंने किसी को भी नहीं बताया लेकिन आज मदर्स डे आया है तो वो खुद को ये राज बताने से रोक नहीं पाईं। बता दें, बचपन में ही आरती ने अपनी मां को हमेशा के लिए खो दिया था। आरती के जन्म के कुछ दिन बाद ही उनकी मां की मौत हो गई थी।
शादी से जुड़ा खोला खास सीक्रेट
ऐसे में आरती बचपन से मां की ममता के लिए तरसी हैं। आज उन्होंने एक इमोशनल नोट शेयर कर अपनी मां को याद किया है। साथ ही आरती ने कई ऐसे राज खोले हैं जिन्हे सुनकर उनके फैंस भी इमोशनल हो जाएंगे। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में अपनी शादी की तस्वीर और अपनी मां की शादी की तस्वीर शेयर की है। दोनों में एक चीज कॉमन है। जिसका खुलासा उन्होंने अपने कैप्शन में किया है। आरती सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘अपनी मां जैसी… में ओल्ड स्कूल सोल हूं लेकिन मैंने ये बिंदी बिल्कुल अपनी मम्मी जैसी लगाई थी।’
मां से है एक्ट्रेस के वेडिंग लुक का कनेक्शन
आरती ने बताया, ‘आज मेरी मां की आत्मा बेहद खुश होगी। मैं जानती हूं वो मेरे आस-पास हैं और हमेशा की तरह मुझे आशीर्वाद दे रही हैं।’ आरती ने कहा ‘आई लव यू मम्मा, मैं हमेशा की तरह चाहती हूं कि काश आपके साथ मेरी एक फोटो होती। हैप्पी मदर्स डे मम्मा।’ अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट देख उनके चाहने वाले भी भावुक हो गए हैं। आरती सिंह का ब्राइडल मेकअप बिल्कुल वैसा ही लग रहा है जैसा उनकी मां का है। इसे देखकर साफ समझ आ रहा है कि एक्ट्रेस शादी वाले दिन अपनी मां को कितना मिस कर रही थीं।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
11 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
13 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
14 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
19 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
20 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
20 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
20 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
22 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines